फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishakh Month 2021: वैशाख मास हुआ प्रारंभ, धन प्राप्ति और अच्छे स्वास्थ्य के लिए करें ये उपाय

Thu, 29 Apr 2021 07:34 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वैशाख माह 2021: वैशाख मास के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वैशाख का महीना 28 अप्रैल से शुरू हो चुका है, यह महीना 26 मई 2021 को समाप्त होगा। स्कंद पुराण में इस महीने को सभी महीनों से श्रेष्ठ बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वैशाख मास में स्नान-दान एवं पुण्य कार्य करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस मास में कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को कई तरह के शुभ फल प्राप्त होते हैं। ये उपाय इस प्रकार है- 

विज्ञापन

मनोकामना पूर्ति के लिए करें यह उपाय 
वैशाख माह भगवान विष्णु जी का प्रिय माह है। इसलिए इस महीने उनकी आराधना की जाती है। शास्त्रों के अनुसार वैशाख माह में जो व्यक्ति ऊँ माधवाय नमः मंत्र का नित्य जप करता है उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस महीने इस मंत्र को रोजाना कम से कम 11 बार जरूर जप करना चाहिए।

नौकरी व्यापार में तरक्की के लिए
यदि आप अपने नौकरी व्यापार में तरक्की पाना चाहते हैं तो आपको वैशाख माह में कुछ विशेष उपाय करना चाहिए। करियर या कारोबार में तरक्की के लिए आपको वैशाख माह में भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। ध्यान रहे, इस पंचामृत में तुलसी पत्र जरूर डालें।

आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए
वैशाख मास में श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ गोविंद और नारायण का ध्यान करना चाहिए। साथ ही श्री हरि को आटे से बनी पंजीरी में तुलसी दल डालकर भोग लगाना चाहिए। यह उपाय करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने का उपाय
यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं और उसमें सफलता पाना चाहते हैं तो आपको वैशाख मास में श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ पद्मानाभ और हृषिकेष का ध्यान करना चाहिए। साथ ही भगवान को गंध और तुलसीपत्र अर्पित करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें