Tulsi Puja Benefits: आमतौर पर सभी घरों में तुलसी का पौधा होता है, जिसे शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों में इसके महत्व और लाभ दोनों का उल्लेख देखने को मिलता है। मान्यता है कि प्रतिदिन तुलसी की उपासना करने से घर में देवी लक्ष्मी का आगमन, धन-धान्य में वृद्धि और सकारात्मकता का संचार होता है।
शास्त्रों में तुलसी को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, इसलिए सभी शुभ मांगलिक कार्यों की शुरुआत से लेकर अंत तक तुलसी दल का उपयोग होता है। यही नहीं तीज-त्योहारों पर भी देवी-देवताओं के भोग में इसे चढ़ाया जाता है। वहीं भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है, इसलिए एकादशी जैसे बड़े व्रत पर इसकी विशेष पूजा की जाती है।
कहा जाता है कि जो लोग नियमित रूप से तुलसी माता की पूजा करते हैं, उनके जीवन की सभी बाधाएं देवी लक्ष्मी दूर करती हैं। हालांकि पूजा में तुलसी जी के 108 नामों का जप करने से भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं जिसके प्रभाव से जातक को मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। ऐसे में आइए इन नामों के बारे में जानते हैं।