फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रान्ति के दिन जरूर करना चाहिए ये 5 काम

Wed, 10 Jan 2018 07:24 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पौष मास के शुक्ल पक्ष में मकर संक्रान्ति का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है जिसे बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन शुभ फल प्राप्त करने के लिए दान और स्नान करने की परम्परा है। मकर संक्रान्ति के दिन शुभ फल पाने के लिए इन 6 कामों को जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
 तिल के तेल से शरीर शरीर पर मलिश करें और तिल का उबटन लगाएं। ऐसा करने से सूर्य के प्रभाव के कारण व्यक्ति के स्वभाव में निखार और मान सम्मान आता है।
विज्ञापन

3 of 6
इस दिन तिल का हवन करना चाहिए तिल के हवन करने से घर में सुख-संपदा और लक्ष्मी की प्राप्ति होती हैं साथ ही जीवन ऐश्ववर्य से भरा रहता है।

4 of 6
मकर संक्रान्ति के दिन तिल के बने व्यंजन खाना चाहिए। इन चीजों को खाने से भगवान सूर्य बड़ें ही प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
इस दिन दान का विशेष महत्व होता है। विशेषकर गाय को चारा खिलाना और गरीबों को भोजन करवाना पुण्य समझा जाता है। साथ ही गरीबों और ब्राह्राणों को दान-दक्षिणा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तिल को पापनाशक माना जाता है इसलिए शास्त्रों में इसके दान के बारे में बताया गया है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य देने से सभी तरह के पाप नष्ट हो जाते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें