फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शनि के ये हैं 9 वाहन, जानिए कौन सा होता है शुभ और कौन देता है कष्ट

Sat, 12 May 2018 09:19 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
shani dev
15 मई को शनि अमावस्या है। इस दिन को शनि जयंती के रूप मनाया जाता है। शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। शनिदेव कई वाहनों की सवारी करते हैं आमतौर पर कौवे को शनिदेव का मुख्य वाहन माना गया है। शास्त्रों में शनि के कुल 9 वाहनों का जिक्र किया गया है। ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की कुंडली में नक्षत्र,वार और तिथि की गणना से यह पता किया जा सकता है कि व्यक्ति की राशि में शनिदेव किस वाहन के साथ गोचर कर रहे हैं। शनि का कौन सा वाहन आपके के लिए होता है शुभ और कौन सा अशुभ आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
शनिदेव के सभी 9 वाहनों में हंस पर सवार शनि भगवान को सबसे शुभ माना जाता है। हंस पर सवार शनिदेव को व्यक्ति के मान-सम्मान और संपन्नता का प्रतीक माना गया है।
विज्ञापन

3 of 10
अगर शनि का वाहन सियार हो तो इसे अशुभ माना जाता है। इस दौरान शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना ज्यादा रहती है।

4 of 10
अगर शनि का वाहन भैंसा हो तो व्यक्ति को उसके जीवन में उसे मिला-जुला फल प्राप्त होता है। तमाम कोशिशों के बाद ही उसे कार्यों में सफलता मिलती है।
विज्ञापन

5 of 10
अगर शनि का वाहन कौआ हो तो परिवार के सदस्यों के बीच में कलह बढ़ जाती है। ऐसे समय में शांति से मसले सुलझाना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 10
हाथी भी शनि देव का वाहन होता है जिसे शुभ नहीं माना जाता है। यह विपरीत फल देता है।
विज्ञापन

7 of 10
सिंह भी शनिदेव की सवारी है। सिंह पर सवार होने से शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होती है।

8 of 10
शनिदेव घोड़े पर सवार होकर भी न्याय करते हैं और जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं। घोड़े को शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

9 of 10
जब शनिदेव का वाहन गधा होता है इसे शुभ नहीं माना जाता है। काफी प्रयास के बाद ही सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन

10 of 10
कुत्ते और गिद्ध पर सवार शनि का गोचर होने पर व्यक्ति के घर चोरी, बीमारी और कई प्रकार से आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। गिद्ध पर सवार शनि व्यक्ति को लगातार बीमार करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें