ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां, 9 ग्रहों की चाल, और 27 नक्षत्रों की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है। 12 राशियों का अपना-अपना स्वभाव होता है। जिस भी ग्रह की जो राशि होती है, उस राशि पर संबंधित ग्रह का असर भी दिखाई देता है। इसी प्रकार जिस व्यक्ति की जो राशि होती है उस व्यक्ति का स्वभाव भी उस राशि के स्वभाव के अनुसार ही होता है। कुछ विशेष राशियों के जातक बेहद चालाक माने जाते हैं। ये अपने विवेक और बौद्धिक कौशल से अपने काम को आसानी से निकलवा लेते हैं। ये अपने बुद्धि विवेक से जीवन में खूब कामयाबी पाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुद्ध ग्रह को तर्कशक्ति और बुद्धि-विवेक का कारक माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होता है वे जातक स्वभाविक रूप से बुद्धिमान और बोलने की कला में माहिर होते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के जातक होते हैं चालाक और तेज तर्रार.