फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में 10 विदेशी मंदिरों मे माथा टेक चुके हैं मोदी, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई से चीन की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। चीन पहुंचकर पहले दिन ही मोदी ने भारत चीन के बीच शांति और भाई चारे के लिए महात्मा बुद्ध के दर्शन किए। तस्वीर में देखिए मोदी को 'दशिंग शान' मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए। प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी ने आस्था और महात्मा बुद्ध को दूसरे देशों से रिश्ते सुधारने का एक जरिया बनाया है। जिसकी बानगी आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं।
विज्ञापन

एक साल में 10 विदेशी मंदिरों मे माथा टेक चुके हैं मोदी, देखें तस्वीरें

2 of 10
पशुपतिनाथ के दरबार में मोदी। 3 और 4 अगस्त 2014 को मोदी नेपाल की यात्रा पर थे। इस दौरान मोदी ने वहां के प्रसिद्घ पशुपतिनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन

एक साल में 10 विदेशी मंदिरों मे माथा टेक चुके हैं मोदी, देखें तस्वीरें

3 of 10
जापान के बौद्घ मंदिर जिसे तोजी मंदिर के नाम से जाना जाता है। 30 अगस्त से 3 सितंबर 2014 तक मोदी जापान यात्रा पर थे। इस यात्रा में मोदी तोजी मंदिर भी गए और महात्मा बुद्घ के दर्शन किए।

एक साल में 10 विदेशी मंदिरों मे माथा टेक चुके हैं मोदी, देखें तस्वीरें

4 of 10
11 और 13 मार्च 2015 को मोदी मॉरिशस की यात्रा पर थे। यहां मोदी अपने साथ गंगा जल लेकर गए थे। जिसे मोदी ने वहां के पवित्र गंगा ताल में अर्पित किया। मॉरिशस में गंगा ताल को भारत की गंगा नदी के समान पवित्र माना जाता है। देखिए तस्वीर में मोदी को गंगा ताल में गंगा जल अर्पित करते हुए।
विज्ञापन

एक साल में 10 विदेशी मंदिरों मे माथा टेक चुके हैं मोदी, देखें तस्वीरें

5 of 10
मोदी की शिव जी में बड़ी श्रद्घा है और उन्होंने मॉरिशस में भी अपनी इस श्रद्घा को दिखाया। देखिए इस तस्वीर में मोदी को शिवलिंग की पूजा करते हुए।
विज्ञापन

एक साल में 10 विदेशी मंदिरों मे माथा टेक चुके हैं मोदी, देखें तस्वीरें

6 of 10
13 और 14 मार्च 2015 को मोदी श्रीलंका यात्रा पर रहे। इस दौरान मोदी ने कई धार्मिक स्थलों की यात्रा की। यह तस्वीर श्रीलंका की राजधानी जाफना के नागुलेश्वरम मंदिर की है जहां मोदी ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

एक साल में 10 विदेशी मंदिरों मे माथा टेक चुके हैं मोदी, देखें तस्वीरें

7 of 10
नागुलेश्वरम मंदिर में मोदी। मॉरिशस की तरह यहां भी मोदी ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और भारत श्रीलंका मैत्री को मजबूत बनाने की प्रार्थना की।

एक साल में 10 विदेशी मंदिरों मे माथा टेक चुके हैं मोदी, देखें तस्वीरें

8 of 10
श्रीलंका दौरे में मोदी ने महाबोधि मंदिर की भी यात्रा की। यहां मोदी ने श्रीलंका स्थित महाबोधि वृक्ष की पूजा की। महाबोधि वृक्ष उसे कहा जाता है जिसके नीचे बैठकर महात्मा बुद्घ ने साधन की और ज्ञान प्राप्त किया। श्रीलंका का महाबोधि वृक्ष गया स्थित महाबोधि वृक्ष का अंश माना जाता है।

एक साल में 10 विदेशी मंदिरों मे माथा टेक चुके हैं मोदी, देखें तस्वीरें

9 of 10
14 से 16 अप्रैल 2015 के बीच मोदी कनाडा की यात्रा पर रहे। इस दौरान मोदी ने वैंकुवर के प्रसिद्घ लक्ष्मी नारायण मंदिर के दर्शन किए।
विज्ञापन

एक साल में 10 विदेशी मंदिरों मे माथा टेक चुके हैं मोदी, देखें तस्वीरें

10 of 10
कनाडा यात्रा के दौरान मोदी सिक्ख समुदाय से मिले और वैंकुवर के प्रमुख दीवान साहब गरुद्वारा भी गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें