फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा मंदिर जहां गणेशजी मोबाइल से सुनते हैं भक्तों की फरियाद

Mon, 21 May 2018 03:44 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हमारे देश में कई चमत्कारी मंदिर है उन्ही में से एक मंदिर ऐसा भी है जहां लोग भगवान गणेश से फोन पर मन्नत मांगते हैं। जानिए आखिर क्यों लोग फोन पर भगवान गणेश से मन्नत  मांगते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में गणेश जी का 1200 साल पुराना एक मंदिर है। मंदिर के पुजारी के अनुसार इस मंदिर में मन्नत मांगने वाला कभी भी खाली हाथ नहीं जाते। मनोकामना पूर्ण होने की वजह से श्रद्धालु इनमें गहरी आस्था रखते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इस मंदिर में हर कोई अपने मोबाइल के साथ ही आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके भक्त गणेश जी से फोन पर बातें करते हैं। गणेश जी विदेशों में बसे अपने भक्तों से मोबाइल फोन के जरिए बातें करते हैं और उनकी मुरादें पूरी करते हैं।

4 of 5
विदेश में बसे उनके भक्तों को जब कभी संकट या तकलीफ होती है तो वह गणेश जी को याद कर लेते हैं। क्योंकि विदेश से यहां आना हमेशा संभव नहीं होता है इसलिए भक्त मोबाइल फोन से गणेश जी तक अपनी समस्या साझा कर लेते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस सिलसिले की शुरुआत के पीछे एक रोचक कहानी भी है। जर्मनी में बसे गणेश जी के भक्त ने एक बार पुजारी को फोन करके  कहा कि उनकी बात गणेश जी से करवा दी जाए। भक्त की भावना देखकर फोन गणेश जी के कान के पास लगा दिया गया। कुछ दिनों बाद उस भक्त ने बताया कि गणेश जी ने उनकी मुराद पूरी कर दी है। इस घटना के बाद से ही दुनिया भर से लोग फोन पर गणेश जी से बातें करने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें