फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे 11 काम को करने वाले को नर्क जाने से कोई नहीं बचा सकता, आप तो नहीं कर रहे

Tue, 22 Nov 2016 05:38 PM IST
राकेश झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
नर्क
इंसान के कर्म ही सबकुछ होता है। वही यह तय करते हैं कि मरने के बाद वह स्वर्ग में जाएगा या नर्क में। सभी धर्मों में कहा गया है कि भूल से भी कोई पाप नहीं करना चाहिए। क्योंकि पाप करने वाला सीधा नर्क में जाता है। गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु ने कहा है कि जो इंसान ये काम करेगा उसे नर्क नसीब होगा। इन कर्मों के बारे में जानकर आप खुद को नर्क में जाने से रोक सकते हैं।
विज्ञापन

न करें यह 11 काम सीधे नर्क में ही जाएंगे

2 of 12
धर्म-कर्म के काम करने वाले व्यक्त‌ि। ब्राह्मणों को धर्म-कर्म करने वाला माना गया है इसल‌िए ब्राह्मण, भ्रूण, नवजात की गलती से भी हत्या ना करें। गरुण पुराण में इसे घोर पाप कहा गया है और इसके लिए आपको नर्क में यातानाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

न करें यह 11 काम सीधे नर्क में ही जाएंगे

3 of 12
द्रौपदी की अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर कौरवों ने अपना विनाश खुद कर लिखा था। इसलिए किसी भी औरत की अस्मिता के साथ  ना खेलें और उसकी इज्जत करें। किसी गर्भवती महिला की हत्या करना भी महापाप होता है क्योंकि उसके अंदर भी एक जान होती है।

न करें यह 11 काम सीधे नर्क में ही जाएंगे

4 of 12
किसी भी रिश्ते के लिए विश्वास सबसे बड़ी चीज है। हर रिश्ते की नींव होता है विश्वास। किसी का विश्वास कभी ना तोड़ें।
विज्ञापन

न करें यह 11 काम सीधे नर्क में ही जाएंगे

5 of 12
पूजा की जगहों को नीची नजर से देखना, वेद और पुराणों को छोटा समझना। अच्छे लोगों को धोखा देना और किसी का आभार व्यक्त करने के बजाए उसे अपशब्द बोलना, ऐसे कर्म आपको स्वर्ग की बजाए नर्क ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

न करें यह 11 काम सीधे नर्क में ही जाएंगे

6 of 12
Hell
जो लोग जरूरतमंदो और गरीबों की मदद नहीं करते उन्हें भगवान सीधे नर्क में डालते हैं। कमजोर को सजा देने वालों को कभी जन्नत नसीब नहीं होता।
विज्ञापन

न करें यह 11 काम सीधे नर्क में ही जाएंगे

7 of 12
घर आए किसी मेहमान को बिना खाना खिलाए भेजना उसके अपमान के बराबर है। कभी किसी अतिथि को बिना भोजन कराए ना जाने दें।

न करें यह 11 काम सीधे नर्क में ही जाएंगे

8 of 12
अपने सुख के लिए कभी दुसरों की खुशी ना छीनें। नर्क में इस जुर्म की कड़ी सजा दी जाती है।

न करें यह 11 काम सीधे नर्क में ही जाएंगे

9 of 12
जो लोग भगवान की सेवा में हों और शराब और मांस खरीदते-बेचते हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करना उन्हें भारी पड़ सकता है।

न करें यह 11 काम सीधे नर्क में ही जाएंगे

10 of 12
अपनी संतुष्टि के लिए जानवरों की बली देना पाप है। उन्हें जिंदगी जीने के हक से वंचित करने का हक आपको नहीं है।

न करें यह 11 काम सीधे नर्क में ही जाएंगे

11 of 12
प्रकृति को नुकसान पहुंचाना। पेड़ काट कर, फसलें और जंगल बर्बाद कर के, आप अपनी प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

न करें यह 11 काम सीधे नर्क में ही जाएंगे

12 of 12
अपने परिवार के प्रति आपकी कुछ जिम्मेदारी है। उनकी जरूरतों  का ध्यान रखें और उन्हें पूरा करें। उनकी जरूरतों को नजरअंदाज कर खुद की जरूरतों को पूरा करना भी एक पाप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें