फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे, धुंध की वजह से नहीं हो रहे हैं सूर्य देव के दर्शन तो ऐसे चढ़ाएं जल

Tue, 07 Jan 2020 04:01 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस समय पौष का महीना चल रहा है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने में सूर्य की पूजा उपासना करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार कार्य करने से पंचदेव की पूजा का विधान है। पंचदेव-  श्रीगणेश, शिवजी, विष्णुजी, देवी दुर्गा और सूर्य देव। सूर्य देव ऐसा देवता हैं जिनके दर्शन हमें प्रत्यक्ष रूप से हो जाते हैं। परंतु पौष के महीने में कोहरे की वजह से कभी कभी सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो पाते हैं। आइए, आज हम आपको बताते हैं कि अगर सूर्य देव के दर्शन न हो तो उन्हें कैसे जल अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर आपको सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे हैं तो आप पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके जल अर्पित कर सकते हैं। जल अर्पित करते समय ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ आदित्याय नम:, ऊँ भास्कराय नम: आदि मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। अगली स्लाइड्स में हम आपको बताते हैं सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय...
विज्ञापन

3 of 5
  • रोज सुबह सूर्य को पहली बार देखते समय सूर्य देव को प्रणाम करें और मंत्रों का जाप करें। सूर्य सा तेज प्राप्त करने के लिए नित्य सूर्य भगवान को प्रणाम करना चाहिए और उन्हें जल अर्पित करना चाहिए।
 

4 of 5
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। रविवार के दिन सूर्य देव को गुड़ का भोग लगाना चाहिए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
  • जिन विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगता उन्हें सूर्यदेव की पूजा करनी चाहीए और सूर्य भगवान को प्रतिदिन जल अर्पित करना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें