Surya Dev Chalisa: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि सूर्य की उपासना करने से मानसिक और शारीरिक सुख की प्राप्ति होती है। इसके अलावा सूर्य देव की कृपा से जातक को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ऐसे में सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन सूर्य चालीसा का पाठ जरूर करें। सूर्य चालीसा का पाठ करने से भगवान सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं सूर्य चालीसा लिरिक्स, जिसके जरिए आप इसका पाठ कर सकते हैं....
॥ दोहा ॥
कनक बदन कुण्डल मकर,मुक्ता माला अङ्ग।
पद्मासन स्थित ध्याइए,शंख चक्र के सङ्ग॥