फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दिन के इन उपायों को करने से होंगे भगवान प्रसन्न, हर मनोकामना होगी पूरी

Sat, 28 Dec 2019 11:11 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
मनचाहा फल पाने के लिए करें पूजा
कई बार हम मेहनत तो करते हैं लेकिन हमें उसका फल नहीं मिल पाता है। जिस वजह से हम परेशान रहते हैं। इन सभी कारणों से हमारा मन अशांत रहता है। हम चाहकर भी अपनी मंजिल तक पहुंच नहीं पाते । अगर आप अपने कार्य में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो अपने दिन की शुरुआत कुछ खास काम से करें। जिससे आपको कार्य में सफलता मिल सके। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ खास कार्यों के बारे में जिससे आप अपनी मंजिल को जल्दी हासिल करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
सोमवार
  • यह दिन शिवजी के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन सफलता प्राप्ति के लिए शंकर भगवान को शिवलिंग पर दूध चढ़ाया जाता है। इससे शंकर भगवान प्रसन्न होते हैं और मनचाहा फल देते हैं। अगर संभव न हो तो घर से निकलने से पहले दूध या पानी पीकर निकले इससे आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। इस दिन सफेद रूमाल साथ में रखें या फिर शंकर भगवान को सफेद फूल चढ़ाएं। 
विज्ञापन

3 of 8
मंगलवार
  • इस दिन हनुमान मंदिर जाएं वहां जाकर हनुमान जी को लाल फूल या फिर पान चढ़ाएं। इससे हनुमान जी बहुत प्रसन्न होंगे। मंगलवार के दिन हनुमान जी को खुश करने के लिए आप लाल रंग का कपड़ा पहने या फिर लाल रूमाल साथ लेकर चलें। 

4 of 8
बुधवार
  • बुधवार का दिन भगवान गणेश के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन गणपति को दूर्वा चढ़ाएं। साथ ही गणपति जी को गुड़ और धनिया का भोग लगाएं इससे भगवान गणेश खुश होंगे। मनचाहा फल देंगे। इस दिन हरे रंग का वस्त्र पहने या फिर रूमाल साथ में रखें। 
विज्ञापन

5 of 8
गुरुवार
  • यह दिन भगवान विष्णु के लिए बहुत खास है। इस दिन विष्णु भगवान के मंदिर जाकर दर्शन करें। आप चाहे तो इस दिन पूरे विधि-विधान से व्रत रखें और भगवान विष्णु का पूजा पाठ करें। पीले रंग का वस्त्र धारण करें। पीला भोजन करें। 
विज्ञापन

6 of 8
शुक्रवार
  • शुक्रवार के दिन को माता लक्ष्मी का दिन कहते हैं। इस दिन लक्ष्मी जी को लाल फूल अर्पित करने से आपको मनचाहा फल मिलता है। घर से बाहर जानें से पहले दही का सेवन करना शुभ फलदायक होता है। 
विज्ञापन

7 of 8
हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला
शनिवार
  • शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर भगवान हनुमान को लाल पान, लड्डू चढ़ाएं और लाल सिंदूर चढ़ाएं। इससे हनुमान जी शीध्र ही प्रसन्न होंगे। 
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन शनि देव को तेल चढ़ाने से भी विशेष लाभ होता है।
विज्ञापन

8 of 8
रविवार 
  • रविवार के दिन सूर्य भगवान को जल और फूल चढ़ाएं। इस दिन लाल रंग का रूमाल साथ में लेकर घर से बाहर निकलें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें