फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse 2019: सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम

Thu, 26 Dec 2019 11:51 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
surya grahan
आज इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग चुका है। यह सूर्य ग्रहण गुरुवार की सुबह पौष अमावस्या के दिन 08:17 मिनट पर लगा है जो सुबह 10:57 बजे तक रहा। ग्रहण का सूतक ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होगा। हिंदू धर्म में सूतक लगने पर कई तरह के कार्यो को नहीं किया जाता है। क्योंकि सूतक की अवधि को अशुभ माना गया है। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहण समाप्ति के बाद कुछ उपाय बताए गए हैं जिनके माध्यम से व्यक्ति के ऊपर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।

विज्ञापन

2 of 5
सूर्य ग्रहण 2019 - फोटो : ANI
घर पर करें गंगाजल का छिड़काव
ग्रहण समाप्त होने पर घर पर गंगा जल का छिड़काव करें इससे घर में सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाएगा। 

विज्ञापन

3 of 5
सूर्य ग्रहण 2019 - फोटो : सोशल मीडिया
घर के मंदिर में रखी मूर्तियों को कराएं शुद्ध जल से स्नान
ग्रहण समाप्ति के बाद घर की मूर्तियों को गंगा जल से स्नान कराएं और देवी-देवताओं के समक्ष धूप-दीप, अगरबत्ती जलाएं।

4 of 5
सूर्य ग्रहण 2019 - फोटो : ANI
ग्रहण समाप्ति के बाद करें शुद्ध भोजन
ग्रहण समाप्त होने पर ताजा भोजन करें। लेकिन सूतक काल के पहले तैयार भोजन को बर्बाद न करें, बल्कि उसमें तुलसी के पत्ते डालकर भोजन को शुद्ध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्य ग्रहण 2019
ग्रहण समाप्ति के बाद करें दान धर्म का कार्य
ग्रहण समाप्ति के बाद यदि आप जरुरतमंदों को जरुरी चीजें दान करते हैं तो इससे आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें