फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार की रात को करें ये अचूक उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

Fri, 21 Feb 2025 06:22 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार की रात किए गए कुछ उपाय व्यक्ति के जीवन से धन की कमी को दूर कर सकते हैं और उसे स्थायी सुख-समृद्धि प्रदान कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
शुक्रवार के उपाय - फोटो : Amar Ujala
Shukrawar Ke Upay In Hindi: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दिन धन और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन शुक्र ग्रह की भी पूजा की जाती है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में सौंदर्य, ऐश्वर्य, सुख-सुविधाओं और वैभव का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि यदि इस दिन कुछ खास उपाय किए जाएं, तो न केवल आर्थिक समृद्धि प्राप्त होती है, बल्कि जीवन में शांति और सौभाग्य भी बना रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार की रात किए गए कुछ उपाय व्यक्ति के जीवन से धन की कमी को दूर कर सकते हैं और उसे स्थायी सुख-समृद्धि प्रदान कर सकते हैं।

Raksha Sutra Bandhne ke Niyam: कितने दिनों में बांधना चाहिए कलावा? जानें इससे जुड़े नियम
Narmada: आखिर उल्टी दिशा में क्यों बहती है नर्मदा नदी? जानें अधूरे प्रेम की पौराणिक कथा
विज्ञापन

2 of 5
शुक्रवार के खास उपाय - फोटो : adobe stock

शुक्रवार के खास उपाय

माता लक्ष्मी के आठ स्वरूपों की पूजा
शुक्रवार की मध्यरात्रि को अष्टलक्ष्मी (माता लक्ष्मी के आठ स्वरूप) की पूजा करने से घर में धन-वैभव की वृद्धि होती है। इस दिन पूजा में माता लक्ष्मी को गुलाब के फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। साथ ही कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने और खीर का भोग लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए मंत्र जाप - फोटो : adobe stock
माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए मंत्र जाप
माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुक्रवार की रात गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें और माता लक्ष्मी के समक्ष "ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीये हीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा" मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके साथ ही श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ भी करें। इस उपाय से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती हैं।
 

4 of 5
Pooja Thali - फोटो : freepik
धन लाभ के लिए विशेष उपाय
शुक्रवार के दिन सूर्यास्त के बाद स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें। माता लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और एक डिब्बे में नमक भरकर उसे लाल कपड़े पर रखें। इसके बाद निम्नलिखित बीज मंत्र का 1001 बार जप करें-
मंत्र- "ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pooja Thali - फोटो : freepik
जाप के बाद नमक के डिब्बे में एक लौंग डाल दें। इस उपाय को लगातार 10 शुक्रवार तक करें, फिर डिब्बे को धन रखने की जगह पर रख दें। ये उपाय आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है और घर में धन की स्थिरता बनाए रखता है।
 

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन घर में स्थापित करना चाहते हैं शिवलिंग, इन बातों का रखें ध्यान

Guruwar Ke Upay: शादी में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए गुरुवार के दिन करें ये तीन काम




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें