अप्रैल का महीना ग्रहों के गोचर के अनुसार बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस सप्ताह सुख-सुविधाओं, भोग-विलास और लग्जरी के कारक ग्रह शुक्र मीन राशि में मार्गी होंगे। मार्गी होने का अर्थ है सीधी चाल चलना। आपको बता दें कि 28 जनवरी 2025 को शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर लिया था, जहां ये यहां पर 31 मई 2025 तक रहेंगे। शुक्र के मीन राशि में रहते हुए 02 मार्च 2025 को वक्री हुए थे और अब ये 13 अप्रैल 2025 को मीन राशि में मार्गी होने वाले हैं। शुक्र का 13 अप्रैल को अपनी उच्च राशि में रहते हुए मार्गी होना ज्यादातर राशियों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होने जा रहा है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां।