Bhagvan Ram Ke Mantra: भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है। मान्यता है कि प्रभु श्री राम का नाम लेते ही जीवन की सभी विघ्न-बाधाएं हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं। वहीं यदि आप प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको प्रभु श्री राम के कुछ चमत्कारी मंत्रों का जाप करना चाहिए। धार्मिक शास्त्र के अनुसार, श्री राम मंत्र का जाप करने से ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति होती है और जीवन से विघ्न-बाधाओं का अंत होता है। आइए जानते हैं भगवान राम के चमत्कारी मंत्रों के बारे में....
श्री राम मंत्र
सर्वार्थसिद्धि भगवान राम ध्यान मंत्र
ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम,
लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम,
श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।।