Shri Krishna Janmashtami 2022: इस साल 18 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी है। हर साल ये पर्व भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में कृष्ण भक्तों द्वारा ये पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भक्त व्रत रखते हैं और मंदिरों में पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि मे हुआ था, इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा रात में ही की जाती है। साथ ही रात्रि जागरण भी होते हैं। इस दिन लड्डू गोपाल के जन्म के बाद पंचामृत से स्नान कराया जाता है। साथ ही बाल गोपाल का श्रृंगार किया जाता है। उन्हें सुंदर वस्त्र, बांसुरी, मोरपंख, काजल, मुकुट, पाजेब जैसी चीजों से सजाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कैसे करें बाल गोपाल का श्रृंगार...