शिवलिंग पर दही अर्पित करने के लाभ
- फोटो : adobe stock
1. मन की शांति का संकेत
दही ठंडक देने वाला होता है, इसलिए इसे चढ़ाना मन की बेचैनी, गुस्से और तनाव को शांत करने का प्रतीक माना जाता है। जो लोग जल्दी घबरा जाते हैं या जिनके घर का माहौल तनावपूर्ण रहता है, वे विशेष रूप से सोमवार के दिन दही से अभिषेक करते हैं। मान्यता है कि इससे मन को हल्कापन महसूस होता है और सोच में स्थिरता आती है।
2. चंद्र दोष से जुड़ा विश्वास
ज्योतिष में दही का संबंध चंद्र ग्रह से जोड़ा जाता है। चंद्र को मन और भावनाओं का कारक माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्र कमजोर बताया जाता है, वे शिवलिंग पर दही चढ़ाकर मानसिक उलझन, डर और अस्थिरता से मुक्ति की कामना करते हैं।