इस दिन तिल, अन्न, भोजन, वस्त्र, गुड़, घी दान करना शुभ माना जाता है।
- फोटो : freepik.com
माघी पूर्णिमा पर किन वस्तुओं का करें दान
धार्मिक ग्रंथों में माघ माह के दान को अत्यंत पुण्यकारी बताया गया है। विशेष रूप से माघी पूर्णिमा के दिन किया गया दान कई गुना फल प्रदान करता है। इस दिन तिल, अन्न, भोजन, वस्त्र, गुड़, घी, कपास, फल और लड्डू का दान करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है।
मत्स्य पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति माघ माह की पूर्णिमा के दिन ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को श्रद्धा पूर्वक दान करता है, उसे ब्रह्मलोक की प्राप्ति होती है और अंततः मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। इसलिए माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान अवश्य करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।