फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुराण के ये उपाय, आपकी हर समस्या का करेंगे समाधान

Thu, 01 Oct 2020 06:51 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिव पुराण के उपाय - फोटो : File Photo
शिवपुराण में भगवान शिव की महिमा का वर्णन है। इस महापुराण में मनुष्यों के समाधान के लिए कई छोटे-छोटे उपाय बताए गए हैं। कोई भक्त यदि शिव भोलेनाथ को सच्चे मन से याद करता है तो उन्हें भगवान शिव की कृपा मिलती है। आइए जानते हैं शिवपुराण में धन प्राप्ति और जीवन में सुख-समृद्धि के क्या-क्या उपाय बताए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शनि देव - फोटो : अमर उजाला
शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय
शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव पर अखंड चावल चढ़ाने से उपासक को लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।शिवजी के ऊपर भक्तिभाव से एक वस्त्र चढ़ाकर उसके ऊपर चावल रखकर समर्पित करना और भी उत्तम माना गया है। शिवजी पर तिल अर्पित करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट होते है,एवं शनिजन्य दोषों से मुक्ति के लिए भगवान शिव पर काले तिल अर्पित करने चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
शिव पुराण के उपाय - फोटो : Pixabay
संतान सुख के लिए करे यह उपाय
जौ द्वारा की हुई शिव की पूजा स्वर्गीय सुख की वृद्धि करने वाली है,ऐसा शिवपुराण का कथन है। गेहूं से बने हुए पकवान से की हुई शंकरजी की पूजा निश्चय ही बहुत उत्तम मानी गई है। गेहूं के दानों से पूजा करने पर संतान की वृद्धि होती है।

4 of 5
शिव पुराण के उपाय - फोटो : Social media
सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय
यदि मूंग से पूजा की जाए तो भगवान शिव मनुष्य को सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। कंगनी द्वारा सर्वाध्यक्ष परमात्मा शिव का पूजन करने से उपासक के धर्म,अर्थ और काम-भोग की वृद्धि होती है तथा वह पूजा समस्त सुखों को देने वाली होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवान शिव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
स्वास्थ्य लाभ के लिए करें यह उपाय
यदि कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर है तो शिवपुराण में इसके लिए भी विशेष उपाय बताया गया है। रोजाना भगवान शिव का अभिषेक गाय के घी से करें। इससे उस व्यक्ति की कमजोरी दूर होती है। वहीं शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी के रोगियों का भी इलाज हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें