फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shiv Puran Upay: भगवान शिव के दर्शन पाने के लिए करें शिवपुराण के ये उपाय, होगी हर कामना पूरी

Sat, 19 Jul 2025 02:47 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिवपुराण के रुद्र संहिता में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बतया गया हैं, जो न केवल भगवान शिव के दर्शन पाने में सफलता दिला सकते हैं, बल्कि इन्हें अपनाने से हर कामना भी पूर्ण होती है, आइए जानते हैं कि रुद्र संहिता के उपायों के बारे में, जिनसे भगवान शिव के दर्शन प्राप्त हो सकते हैं और मनोकामना पूर्ण होती है। 
विज्ञापन
1 of 5
Sawan 2025 - फोटो : adobe
Shiv Puran Upay Mantra: यूं तो कहा जाता है कि शिव जी अपने भक्तों से बहुत जल्दि प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन फिर भी शिवजी के दर्शन पाना बड़े बड़े ऋषि मुनियों और साधकों के लिए भी कठिन माना जाता है। दरअसल, शिवपुराण के रुद्र संहिता में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बतया गया हैं, जो न केवल भगवान शिव के दर्शन पाने में सफलता दिला सकते हैं, बल्कि इन्हें अपनाने से हर कामना भी पूर्ण होती है, आइए जानते हैं कि रुद्र संहिता के उपायों के बारे में, जिनसे भगवान शिव के दर्शन प्राप्त हो सकते हैं और मनोकामना पूर्ण होती है। 

शिव पुराण के उपाय
सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय होता है। इस माह में की गई आराधना, जप और पूजन का फल कई गुणा बढ़ जाता है। शिवपुराण के रुद्र संहिता के अनुसार भगवान शिव की पूजा और साधना से हर कामना पूर्ण होती है। वहीं शिव जी के दर्शन प्राप्त करने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। महामृत्युंजय मंत्र के जप से कई लाभ मिलते हैं, आइए जानते हैं कि शिवजी के दर्शन पाने के लिए क्या करना चाहिए।
 

Lahsun Pyaj In Sawan: सावन के महीने में प्याज-लहसुन खाना सही है या गलत? जानें प्रेमानंद जी महाराज ने क्या कहा




 
विज्ञापन

2 of 5
पूर्व जन्म को जानने के उपाय और मंत्र - फोटो : adobe
पूर्व जन्म को जानने के उपाय और मंत्र
रुद्र संहिता में बताया गया है कि जो लोग श्रद्धाभाव से भगवान शिव की आराधना करते हैं और ध्यान लगाकर 1 लाख बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करता है उसके पूर्वजन्मों के पाप मिट जाते हैं। वहीं 2 लाख बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से व्यक्ति को पूर्व जन्म का ध्यान आ जाता है।

Famous Temples: भारत के ऐसे मंदिर जहां प्रसाद के रूप में चढ़ता है मांस और मदिरा
विज्ञापन

3 of 5
कामना पूर्ति के उपाय - फोटो : Adobe stock
कामना पूर्ति के उपाय
शिव पुराण के अनुसार जो लोग महामृत्युंजय मंत्र का 3 लाख बार जप करता है उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। वहीं जो भक्त 4 लाख बार महामृत्युंजय मंत्र का जप कर लेता है उसे भोलेनाथ स्वयं सपने में दर्शन देते हैं, जो बेहद दुर्लभ माना गया है। सपने में भी शिवजी के दर्शन जीवन की सभी समस्याओं को खत्म कर देता है। 

4 of 5
शिव दर्शन पाने के उपाय - फोटो : adobe
शिव दर्शन पाने के उपाय
शिव पुराण में वर्णन है कि जो महामृत्युंजय मंत्र का 5 लाख जप करता है, भगवान शिव उसके समक्ष प्रकट होते हैं और दर्शन देते हैं। इसके अलावा जो लोग 10 लाख बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करते हैं, वह शिव लोक में स्थान पाने योग्य बन जाता है। ऐसे व्यक्ति के लिए मोक्ष पाना सुलभ हो जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुख वैभव पाने के लिए शिवपुराण के उपाय - फोटो : adobe
सुख वैभव पाने के लिए शिवपुराण के उपाय
शिवपुराण के रुद्र संहिता में बताया गया है कि जो 1 लाख शमी के पत्तों से शिवजी की उपासना करता है वह भी मोक्ष को प्राप्त करता है। 1 लाख बेलपत्र पर ओम नमः शिवाय लिखकर शिवजी को अर्पित करने से संसार में सब कुछ सुलभ हो जाता है और हर सुख वैभव की प्राप्ति होती है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें