मां दुर्गा के नौ स्वरूप
- फोटो : Amar Ujala
नवरात्रि में क्यों की जाती है नौ स्वरूपों की पूजा?
नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के नौ स्वरूपों की आराधना शक्ति के अलग-अलग रूपों की उपासना मानी जाती है। भक्त इन दिनों उपवास, पूजा, मंत्र जाप और आरती के माध्यम से मां दुर्गा का स्मरण करते हैं। अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन की परंपरा भी कई परिवारों में निभाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में श्रद्धा और भक्ति के साथ देवी की आराधना करने से जीवन में सुख, शांति, शक्ति और समृद्धि की कामना की जाती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।