फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में माता दुर्गा को अर्पित करें ये लाल फूल, मां बरसाएंगी कृपा

Thu, 18 Sep 2025 01:00 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बार नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से शूरू हो रहा है, जो 1 अक्तूबर को दशहरा से पहले समाप्त होगा। देवी की पूजा में पुष्प अर्पण का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि माता की कृपा पाने के लिए उन्हें कौन से फूल अर्पित करने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि में माता दुर्गा को अर्पित करें ये लाल फूल - फोटो : adobe stock
Shardiya Navratri 2025 Upay: सनातन धर्म में नवरात्रि को सबसे पावन पर्व माना जाता है। नवरात्रि का पर्व साल में चार बार आता है, इनमें दो गुप्त नवरात्र, एक चैत्र नवरात्र और एक शारदीय नवरात्र शामिल हैं। शारदीय नवरात्रि को इनमें सबसे महत्वपूर्ण और भव्य माना जाता है। इस अवसर पर भक्तजन अपने घरों, मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते हैं तथा नौ दिनों तक देवी के नौ स्वरूपों की उपासना करते हैं। इस बार नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से शूरू हो रहा है, जो 1 अक्तूबर को दशहरा से पहले समाप्त होगा। देवी की पूजा में पुष्प अर्पण का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि माता की कृपा पाने के लिए उन्हें कौन से फूल अर्पित करने चाहिए।

Kapur Ke Upay: नवरात्रि में करें कपूर से ये खास उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन

2 of 5
फूल वाली पूजा की थाली - फोटो : adobe stock
माना जाता है कि कुछ फूल ऐसे हैं जो मां को समर्पित नहीं किए जाते, जबकि कुछ पुष्प ऐसे हैं जिन्हें अर्पित करने से देवी अत्यधिक प्रसन्न होती हैं और साधकों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। इनमें लाल रंग के पुष्प खास अहमियत रखते हैं, विशेषकर लाल गुड़हल को मां दुर्गा का सबसे प्रिय फूल माना जाता है।
Shardiya Navratri 2025: इस बार 9 नहीं 10 दिन की होगी शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
 
विज्ञापन

3 of 5
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : adobe stock
शारदीय नवरात्रि 2025
मान्यता है कि यदि भक्त नवरात्रि के दिनों में व्रत रखकर श्रद्धा पूर्वक मां दुर्गा की आराधना करते हैं, तो देवी उनकी जीवन की कठिनाइयों को दूर कर रक्षा करती हैं। इस समय मां को उनके प्रिय फूल, भोग और लाल रंग के वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है।
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन क्यों बोए जाते हैं जौ? जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

4 of 5
कनेर का फूल - फोटो : adobe stock
कौन से पुष्प हैं प्रिय?
मां दुर्गा को कनेर और अपराजिता का पुष्प भी बहुत प्रिय हैं। हालांकि नवरात्रि की पूजा में लाल गुड़हल का महत्व सबसे अधिक है। माता रानी को कनेर का पुष्प अर्पित करने से वह बेहद प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपराजिता का फूल - फोटो : adobe stock
वहीं अपराजिता का फूल भी पूजा में मां दुर्गा को अर्पित कर सकते हैं। इससे माता प्रसन्न होकर सभी मनोरथ पूर्ण करती हैं। दुर्गा सप्तशती में भी इस पुष्प का उल्लेख मिलता है। लाल रंग शक्ति, पराक्रम और समृद्धि का प्रतीक है, इसलिए इसे देवी की पूजा में विशेष स्थान दिया गया है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें