फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapur Ke Upay: नवरात्रि में करें कपूर से ये खास उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

Wed, 17 Sep 2025 11:15 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवरात्रि के नौ दिनों में देवी पूजन के दौरान दीपक जलाने की विशेष परंपरा है। मान्यता है कि दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और साधक को देवी की कृपा प्राप्त होती है। इस दौरान कपूर का दीपक जलाने से भी कई लाभ होते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
कपूर - फोटो : Amar Ujala
Shardiya Navratri kapur ka Upay: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व अत्यंत पावन और शुभ माना जाता है। साल भर में चार बार आने वाला यह उत्सव मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की उपासना के लिए समर्पित होता है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो रही है, जो 2 अक्तूबर को दशहरा के साथ समाप्त होगी। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी पूजन के दौरान दीपक जलाने की विशेष परंपरा है। मान्यता है कि दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और साधक को देवी की कृपा प्राप्त होती है। इस दौरान कपूर का दीपक जलाने से भी कई लाभ होते हैं। धन लाभ और आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए आप कपूर से जुड़े कुछ खास उपाय कर सकते हैं।
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन क्यों बोए जाते हैं जौ? जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
 
विज्ञापन

2 of 5
camphor - फोटो : Adobe stock
कपूर के दीपक का महत्व
नवरात्रि में कपूर का दीपक जलाने का फल कई गुना अधिक शुभ होता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार कपूर शुद्धता का प्रतीक है। पूजा-पाठ के दौरान इसका प्रयोग वातावरण को पवित्र करने के लिए किया जाता है। कपूर जलने पर निकलने वाला धुआं नकारात्मक शक्तियों को समाप्त करता है और उसकी सुगंध मन को शांति प्रदान करती है। इसलिए नवरात्रि में मां की आराधना के समय कपूर का दीपक अवश्य जलाने की परंपरा है।
विज्ञापन

3 of 5
घर पर ऐसे बनाएं कपूर का दीपक - फोटो : adobe stock
घर पर ऐसे बनाएं कपूर का दीपक
अक्सर बाजार में मिलने वाली बातियों और घी में मिलावट हो सकती है, इसलिए उत्तम है कि आप घर पर शुद्ध देसी घी से बाती तैयार करें। जब इस शुद्ध बाती में कपूर डालकर दीपक जलाया जाता है तो इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है। 

4 of 5
घर पर ऐसे बनाएं कपूर का दीपक - फोटो : adobe stock
माना जाता है कि ऐसा दीपक वातावरण को शुद्ध करने के साथ भक्तों की प्रार्थना भी शीघ्र पूरी करता है। इससे घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है तथा देवी मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।
Karwa Chauth 2025: कब रखा जाएगा करवाचौथ का व्रत? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और विधि
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपूर के दीपक के लाभ - फोटो : adobe stock
कपूर के दीपक के लाभ
नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के प्रत्येक स्वरूप की आराधना अलग-अलग विधियों से की जाती है। प्रतिदिन पूजा के समय कपूर का दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मानसिक शांति बनी रहती है। साथ ही आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है। कपूर में औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो वातावरण में फैले हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट कर देते हैं और वातावरण को साफ बनाए रखते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें