फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Ashtami 2023: नवरात्रि में अष्टमी तिथि होती है सबसे खास, जानिए इसका महत्व

Fri, 20 Oct 2023 12:16 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि में अष्टमी तिथि होती है सबसे खास, जानिए इसका महत्व - फोटो : amar ujala
Durga Ashtami 2023: हिंदू धर्म में नवरात्रि के नौ दिन बहुत खास माने जाते हैं। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा-पाठ की जाती है। वैसे तो नवरात्रि की हर एक तिथि का विशेष महत्व होता है, लेकिन अष्टमी तिथि सबसे खास मानी जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। यह दिन मां दुर्गा की आठवीं शक्ति मां महागौरी को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि देवी दुर्गा अष्टमी तिथि पर ही असुरों का संहार करने के लिए प्रकट हुई थीं। इसके अलावा इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं दुर्गा अष्टमी की तिथि, महत्व और पूजा विधि...

Shardiya Navratri 2023: ‘अंबे तू है जगदंबे काली…’ नवरात्रि में रोजाना करें माता रानी की ये आरती
विज्ञापन

2 of 5
नवरात्रि में अष्टमी तिथि होती है सबसे खास, जानिए इसका महत्व - फोटो : amar ujala
शारदीय नवरात्रि 2023 अष्टमी कब ?
इस साल शारदीय नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी 22 अक्तूबर 2023 को है, जिसकी शुरुआत 21 अक्तूबर की रात 09 बजकर 53 मिनट से होगा। वहीं इसका समापन 22 अक्तूबर को रात 07 बजकर 58 मिनट पर होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्रि में अष्टमी तिथि होती है सबसे खास, जानिए इसका महत्व - फोटो : iStock
दुर्गा अष्टमी मुहूर्त 
  • सुबह का मुहूर्त - सुबह 07.51 से सुबह 10.41 तक
  • दोपहर का मुहूर्त - दोपहर 01.30 से दोपहर 02.55 तक
  • शाम का मुहूर्त - शाम 05.45 से रात 08.55 तक
  • संधि पूजा मुहूर्त - रात 07.35 से रात 08.22 तक
Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में कब होगा कन्या पूजन, जानें अष्टमी और नवमी की सही तारीख

4 of 5
नवरात्रि में अष्टमी तिथि होती है सबसे खास, जानिए इसका महत्व - फोटो : istock
नवरात्रि की महाअष्टमी का महत्व
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के आखिरी दो दिन खास माने जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अष्टमी के दिन ही देवी दुर्गा ने चंड-मुंड का संहार किया था। नहीं नवमी को माता ने महिषासुर का वध कर समस्त संसार की रक्षा की थी। इसलिए ये दो दिन खास माने जाते हैं। कहा जाता है कि नवरात्रि में यदि आप नौ दिन तक पूजा और व्रत नहीं कर पाएं हो तो अष्टमी और नवमी के दिन व्रत रखकर माता रानी की पूजा कर सकते हैं। इन दो दिनों में पूजा करने से पूरे 9 दिन की पूजा का फल मिल जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवरात्रि में अष्टमी तिथि होती है सबसे खास, जानिए इसका महत्व - फोटो : iStock
दुर्गा अष्टमी 2023 पूजा विधि 
  • अष्टमी तिथि पर देवी दुर्गा के साथ उनके आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा का विधान है। 
  • इस दिन माता का आशीर्वाद पाने के लिए सबसे पहले लकड़ी की चौकी पर या मंदिर में महागौरी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। 
  • फिर चौकी पर सफेद वस्त्र बिछाकर उस पर महागौरी यंत्र रखें और यंत्र की स्थापना करें। 
  • इसके बाद पुष्प लेकर मां का ध्यान करें। 
  • अब मां की प्रतिमा के आगे दीपक चलाएं और उन्हें फल, फूल, नैवेद्य आदि अर्पित करें और देवी मां की आरती उतारें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें