फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चार चीजें

Sat, 19 Sep 2020 07:31 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शनिवार के उपाय - फोटो : self
शनि महाराज की कृपा दृष्टि पाने के लिए भक्त शनिवार के दिन उनकी विशेष आराधना करते हैं। कोई छाया पात्र दान करता है तो कोई पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाता है। निश्चित ही सच्ची श्रद्धा से किए गए इन कार्यों से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं। लेकिन कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें शनिवार के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। आइए जानते हैं शनिवार के दिन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए.....
विज्ञापन

2 of 6
लोहे का सामान न खरीदें - फोटो : pixabay
शनिवार को लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन लोहे की कोई भी वस्तु खरीदने से शनिदेव गुस्सा हो जाते हैं। इस दिन लोहे से बनी हुई चीजों का दान करना चाहिए। शनिवार के अलावा आप किसी भी दिन लोहे का सामान खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
शनिवार को नहीं खरीदना चाहिए नमक - फोटो : Pixabay
शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को नमक खरीदने से कर्ज का बोझ बढ़ता है। अगर आप कर्ज से बचना चाहते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो इस दिन नमक को बिल्कुल न खरीदें।

4 of 6
काले तिल को खरीदने से करें परहेज - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को काले तिल कभी नहीं खरीदने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन काला तिल खरीदने से कार्य में बाधा आती है। शनिदोष को दूर करने के लिए शनिवार को काले तिल का दान और पीपल के पेड़ पर चढ़ाने का नियम है।
विज्ञापन

5 of 6
शनिवार के दिन न खरीदें काले जूते - फोटो : अमर उजाला
शनिवार के दिन काले रंग के जूते नहीं खरीदने चाहिए। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता मिलती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर आप असफलता से बचना चाहते हैं और कामयाबी हासिल करना चाहते हैं तो इस दिन भूलकर भी काले रंग के जूते न खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शनिवार के दिन खरीदें झाड़ू - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपकी झाड़ू खराब हो गई है तो नई झाड़ू शनिवार के दिन ही घर में लाएं। शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से शनि महाराज प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें