Shanishchari Amavasya 2025 Time: शनि देव की कृपा हर कोई पाना चाहता है, क्योंकि जब शनि अशुभ स्थिति में होते हैं, तो जीवन में अनेक कष्ट और बाधाएं आती हैं। शनिश्चरी अमावस्या को शनि देव की पूजा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से शनि दोष, पितृ दोष और अन्य ग्रह दोषों का प्रभाव कम होता है।
इस साल, 2025 में पहली शनिश्चरी अमावस्या 29 मार्च को पड़ रही है। यह चैत्र मास की अमावस्या होगी, जो शनि देव की कृपा पाने और जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए बहुत ही शुभ मानी जाती है। खास बात यह है कि इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी पड़ने वाला है, जिससे यह दिन और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। साथ ही, इसी दिन शनि मीन राशि में गोचर करने वाले हैं, जो कई राशियों के लिए बड़े बदलाव लाएगा।