फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसलिए भी शनि की टेढ़ी नजर आप पर लग सकती है...

Sat, 11 Jan 2020 11:13 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
shanidev
  • ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिदेव की टेढ़ी नजर को बहुत ही बुरा माना जाता है। शनि की अशुभ छाया से आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानियां आने लगती है। शनि 24 जनवरी को राशि बदल रहा है। यह धनु से मकर राशि में प्रवेश करेगा। शनि जब-जब राशि बदलता है तो कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाती है तो कुछ के ऊपर से उतर भी जाती है। 24 जनवरी से शनि के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि पर साढ़ेसाती शुरू हो रही है। वहीं वृश्चिक राशि पर चल रही साढ़ेसाती खत्म होगी। इसके अलावा वृष और कन्या राशि पर शनि की ढय्या खत्म होगी और मिथुन-तुला राशि पर शनि का ढय्या शुरू हो जाएगी। किसी जातक पर शनि की अशुभ छाया पड़ने का कारण न सिर्फ शनि के एक राशि से दूसरी राशि में गोचर से होता है बल्कि इसकी और भी वजहें हो सकती हैं। आइए जानते हैं शनि की अशुभ छाया के कारण.....
विज्ञापन

2 of 8
Shani Dev
  • मान्यताओं के अनुसार शनि अपने पिता सूर्य से बैर रखते हैं। शनि के इस व्यवहार के पीछे कथा छिपी हुई है। इसलिए शनि की पूजा में कभी भी तांबे के बर्तनों का उपयोग नहीं करना चाहिए। दरअसल तांबा सूर्य की धातु मानी गई है।
विज्ञापन

3 of 8
shani dev
  • शनिदेव की पूजा में लोहे के बर्तनों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। लोहे के बर्तन के अलावा मिट्टी के दीपक में तेल डालकर शनिदेव को अर्पित किया जाना चाहिए।

4 of 8
shani dev
  • शनिदेव की पूजा करते समय कभी भी उन्हें लाल चीजें नहीं चढ़ानी चाहिए जैसे लाल कपड़ा, लाल फूल और फल। लाल रंग का संबंध मंगल ग्रह से होता है और मंगल शनि के शत्रु हैं। इस गलती की वजह से भी आप पर शनि भारी हो सकता है। शनि को प्रसन्न करने के लिए काले और नीले रंग की चीजें चढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
shani dev
  • शनिदेव की पूजा करते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। शनिदेव पश्चिम दिशा के स्वामी माने गए हैं ऐसे में इनकी पूजा करते समय आपका मुंह पश्चिम दिशा होना चाहिए। ऐसा न करने से भी शनि की अशुभ छाया आप पर पड़ती है।
विज्ञापन

6 of 8
  • कभी भी शनिदेव की प्रतिमा के सामने उनकी आंखों में आंखे डालकर दर्शन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि शनि की नजर जिस किसी पर पड़ती है उसका अनिष्ट होना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

7 of 8
shani dev
  • शनि की पूजा करते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। झूठे मुंह या गंदे कपड़े पहनकर पूजा करने से भी शनि की अशुभ छाया पड़ सकती है।

 
विज्ञापन

8 of 8
  • शनिदेव को न्यायाधीश और कर्मदाता का दर्जा मिला हुआ है। जो लोग अक्सर गरीबो और असहायों को पीड़ा पहुंचाते हैं शनि की अशुभ छाया उन पर शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें