फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Amavasya 2021: इस बार है शनैश्चरी अमावस्या, ये उपाय करने से दूर होंगी नौकरी और बिजनेस की रुकावटें

Sat, 27 Nov 2021 03:11 PM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शनि अमावस्या 2021 - फोटो : अमर उजाला
चंद्रमा की घटती बढ़ती कलाओं के कारण हर माह पूर्णिमा और अमावस्या तिथि आती है। जहां शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन पूर्णिमा होता है तो वहीं कृष्ण पक्ष के अंतिम दिन अमावस्या तिथि आती है। ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से दोनों ही तिथियों को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन दान और पवित्र नदियों में स्नान का बहुत महत्व माना जाता है। पूर्णिमा या अमावस्या तिथि का नाम माह के अनुसार होता है। इस बार मार्गशीर्ष मास की अमावस्या 04 दिसंबर 2021 को पड़ रही है। इस दिन शनिवार होने के कारण यह शनैश्चरी अमावस्या कहलाएगी। शनिवार के दिन अमावस्या तिथि होने पर उसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। मान्यता है कि यदि इस दिन कुछ उपाय किए जाएं तो शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपके बिजनेस, नौकरी व आर्थिक स्तर की समस्याएं दूर होती हैं। तो चलिए जानते हैं कि शनैश्चरी अमावस्या के दिन कौन से उपाय करके पा सकते हैं, समस्याओं से मुक्ति।
विज्ञापन

2 of 5
काले घोड़े की नाल - फोटो : अमर उजाला
व्यापार वृद्धि के लिए करें ये उपाय-
शनैश्चरी अमावस्या के दिन अपनी दुकान या फैक्टरी के द्वार पर घोड़े की नाल लगाएं। यदि काले घोड़े की नाल हो तो और भी शुभ माना जाता है। कार्यस्थल पर नाल लगाते हुए इस बात का ध्यान रखें कि खुला हुआ मुंह नीचे की ओर होना चाहिए। मान्यता है कि इससे धीरे-धीरे आपके बिजनेस में आने वाली समस्याएं दूर होने लगती हैं और तरक्की प्राप्त होती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
शनि का महाउपाय - फोटो : amar ujala
यदि शनिदोष के कारण आपके नौकरी या व्यापार संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो शनैश्चरी अमावस्या के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नानादि करने के पश्चात किसी पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि दीपक की बाती पश्चिम दिशा की ओर रखें। अब पीपल की जड़ में मीठा दूध चढ़ाएं और 'ऊं शं शनैश्चराय नमः' मंत्र बोलते हुए वृक्ष की परिक्रमा करें। इस दौरान अपने हाथ में नुक्ति का प्रसाद रखें। हर परिक्रमा पर मंत्र बोलते हुए नुक्ति का दाना अर्पित करें। इसके बाद शनिदेव से क्षमायाचना करते हुए समस्याओं से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

 

4 of 5
शनि देव से संबंधित चीजों का करें दान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इन चीजों का करें दान-
अमावस्या तिथि पर शनिदेव से जुड़ी चीजों जैसे छाता, उड़द, उड़द दाल की खिचड़ी, काले तिल, सरसों का तेल आदि चीजों का दान जरूरतमंद लोगों में करें। माना जाता है कि इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन की समस्याएं दूर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरसों के तेल में छाया देखकर दान करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
छाया दान-
शनि अमावस्या पर एक पात्र में सरसों का तेल लेकर उसमें एक रुपये का सिक्का डालें और फिर तेल में अपने चेहरे की छाया देखने के बाद उस तेल को दान कर दें। यह कार्य आप प्रत्येक शनिवार के दिन नियमित रूप से कर सकते हैं। शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए यह उपाय बहुत कारगर माना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें