फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar Vrat 2021: सावन के पहले सोमवार पर बन रहा है ये खास योग, जानें व्रत विधि, नियम और लाभ

Mon, 26 Jul 2021 07:05 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सावन सोमवार व्रत 2021 - फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव का प्रिय महीना सावन 25 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है। यह महीना 22 अगस्त को समाप्त होगा। वहीं सावन का पहला सोमवार व्रत 26 जुलाई को है। सावन में पड़ने वाला सोमवार के दिन का विशेष महत्व होता है। इस दिन सावन सोमवार व्रत विधि-विधान से किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो कोई भक्त सावन में पड़ने वाले सोमवार का व्रत सच्चे मन से करता है भोलेनाथ उसकी सारी मुरादें पूरी करती हैं। इस बार सावन के पहले सोमवार के दिन ग्रहों का विशेष संयोग भी बन रहा है। जिस तरह से सावन के पहले दिन कर्क राशि में बुध और सूर्य ग्रह की युति से बुधादित्य योग बनेगा। ऐसे ही सावन के पहले सोमवार के दिन यानी श्रावण माह कृष्ण पक्ष की तृतीया को चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में गुरु पहले ही विरामान हैं। यहां दोनों ग्रहों की युति गजकेसरी योग बनाएगी। ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को बहुत ही उत्तम योग माना गया है।
विज्ञापन

2 of 5
सावन सोमवार व्रत 2021 - फोटो : अमर उजाला
सावन सोमवार व्रत 2021 की तिथियां
दिन  तारीख
सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई 
सावन का दूसरा सोमवार 02 अगस्त
सावन का तीसरा सोमवार 09 अगस्त
सावन का चौथा सोमवार 16 अगस्त 
विज्ञापन

3 of 5
सावन सोमवार व्रत विधि - फोटो : अमर उजाला।
सावन सोमवार व्रत विधि
  • सावन सोमवार के दिन जल्दी उठकर स्नान करें।
  • शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें। 
  • साथ ही माता पार्वती और नंदी को भी गंगाजल या दूध चढ़ाएं।
  • पंचामृत से रुद्राभिषेक करें, बिल्व पत्र अर्पित करें।
  • शिवलिंग पर धतूरा, भांग, आलू, चंदन, चावल चढ़ाएं और सभी को तिलक लगाएं।
  • प्रसाद के रूप में भगवान शिव को घी शक्कर का भोग लगाएं।
  • धूप, दीप से गणेश जी की आरती करें। 
  • अंत में भगवान शिव की आरती करें और प्रसाद का वितरण करें।

4 of 5
सावन सोमवार व्रत नियम - फोटो : अमर उजाला
सावन सोमवार व्रत नियम
शिवजी की पूजा में केतकी के फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि केतकी के फूल चढ़ाने से भगवान शिवजी नाराज होते हैं। इसके अलावा, तुलसी को कभी भी भगवान शिवजी को अर्पित नहीं किया जाता है। साथ ही शिवलिंग पर कभी भी नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए। भगवान शिवजी को हमेशा कांस्य और पीतल के बर्तन से जल चढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सावन सोमवार व्रत 2021 - फोटो : अमर उजाला।
सावन सोमवार व्रत के लाभ
  • कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और चंद्र ग्रह से जुड़े सभी दोष दूर होते हैं।
  • सावन सोमवार व्रत से अविववाहित लड़कियों को योग्य वर प्राप्त होता है। 
  • सावन सोमवार व्रत रखने वाले भक्तों का वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।
  • इस व्रत से नौकरी की समस्या का निदान होता है और व्यवसाय में लाभ मिलता है।
  • सावन सोमवार व्रत से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
  • सोमवार व्रत से जीवन-मृत्यु के चक्र से छुटकारा मिल जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें