फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan somwar 2021: सोमवार को करेंगे ये 4 काम तो मिलेगा मनचाहा फल

Mon, 19 Jul 2021 08:04 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सावन सोमवार व्रत 2021 - फोटो : SELF
Sawan Somwar Vrat 2021: श्रावण मास शुरू होने वाला है। सावन का महीना 25 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है और 22 अगस्त 2021 को समाप्त होगा। धार्मिक दृष्टि से सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है और इस महीने पड़ने वाले सोमवार व्रत भी विशेष होते हैं। इस बार श्रावण माह में 4 सोमवार व्रत पड़ रहे हैं और सावन का पहला सोमवार व्रत 26 जुलाई को पड़ रहा है, दूसरा सोमवार व्रत 2 अगस्त को, सावन का तीसरा सोमवार व्रत 9 अगस्त को और चौथा सावन सोमवार व्रत 16 जुलाई को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन सोमवार व्रत मनोकामना पूर्ति के लिए किया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से भक्तों को मनचाहा फल प्राप्त होता है। सावन सोमवार के उपाय भगवान शिव आराधना से जुड़े होते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं- 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सावन सोमवार व्रत 2021 - फोटो : अमर उजाला
इस उपाय से मनोकामना होगी पूरी
मान्यता के अनुसार सोमवार के दिन भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा की जाए तो सारे क्लेशों से मुक्ति मिलती है और मन की सारी मुरादें जरूर पूरी हो जाती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को सुबह उठकर स्नान करके भगवान शिव की आराधना करें।
विज्ञापन

3 of 5
सावन सोमवार व्रत 2021 - फोटो : अमर उजाला।
शिव जी को अर्पित करें ये चीजें 
सोमवार के दिन भोले नाथ को चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल चढ़ाएं। ये चीजें महादेव को बेहद ही प्रिय हैं। इन्हें चढ़ाने से भगवान शंकर जल्दी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।

4 of 5
सावन सोमवार व्रत 2021 - फोटो : अमर उजाला।
इस मंत्र का करें जाप
सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप 108 बार करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। इस मंत्र के जाप से आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सावन सोमवार व्रत 2021 - फोटो : अमर उजाला।
शिवजी को लगाएं इन चीजों का भोग
सोमवार के दिन भगवान शिवजी को घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद धूप, दीप से आरती करें और प्रसाद का वितरण करें। यह उपाय करने से आपको शिव शंभू का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें