फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar: विवाह में हो रही है देरी तो आज सावन के सातवें सोमवार पर करें 7 सरल उपाय, जल्द बजेगी शहनाई

Mon, 21 Aug 2023 09:47 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विज्ञापन
1 of 8
विवाह में हो रही है देरी तो आज सावन के सातवें सोमवार पर करें 7 सरल उपाय - फोटो : iStock
Sawan Somwar Ke Saral Upay: आज यानी 21 अगस्त 2023 को सावन का सातवां सोमवार है। इस बार सावन का सातवां सोमवार बड़े ही शुभ योग में है, क्योंकि इसी दिन नाग पंचमी भी है। ऐसे में इस दिन पूजा करने से शिव जी के साथ ही नाग देवता की भी कृपा प्राप्त होगी। इसके अलावा यदि किसी विवाह योग्य लड़के या लड़की की शादी में देरी हो रही है तो आज यानी सावन के सातवें सोमवार पर कुछ खास उपाय करने चाहिए। मान्यता है कि इन उपायों को करने से विवाह में आ रही बाधा शीघ्र ही दूर हो जाती है। साथ ही जीवन की परेशानियां भी दूर होती हैं। तो चलिए जानते हैं उन खास उपायों के बारे में...  

Nag Panchami 2023: आज नाग पंचमी के दिन भूल से भी न करें ये काम, पुण्य की जगह मिलेगा पाप 
विज्ञापन

2 of 8
विवाह में हो रही है देरी तो आज सावन के सातवें सोमवार पर करें 7 सरल उपाय - फोटो : iStock
विवाह योग्य कुंवारी लड़कियां सावन सोमवार के दिन बाल्टी में थोड़ा सा गंगा जल डालकर पानी भरें और स्नान करें। इसके बाद 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन

3 of 8
विवाह में हो रही है देरी तो आज सावन के सातवें सोमवार पर करें 7 सरल उपाय - फोटो : iStock
किसी लड़के या लड़की के विवाह में अड़चन आ रही है तो सावन के सातवें सोमवार पर शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाएं। इससे शीघ्र ही आपके विवाह के योग बनने लगेंगे। 

4 of 8
विवाह में हो रही है देरी तो आज सावन के सातवें सोमवार पर करें 7 सरल उपाय - फोटो : istock
संभव हो तो इस दिन पीले या सफेद रंग का वस्त्र पहनें और नंगे पैर मंदिर जाएं। मंदिर में भगवान शिव के साथ गणेश जी, मां पार्वती, नंदी और कार्तिकेय की पूजा करें।

Sawan 2023: नाग पंचमी और सावन सोमवार का संयोग एक साथ, महादेव की कृपा पाने के लिए ऐसे करें पूजा 
विज्ञापन

5 of 8
विवाह में हो रही है देरी तो आज सावन के सातवें सोमवार पर करें 7 सरल उपाय - फोटो : iStock
सावन के सातवें सोमवार के दिन भगवान शिव के साथ मां पार्वती की संयुक्त पूजा की जाए तो न केवल शीघ्र विवाह के योग बनते हैं, बल्कि वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं भी दूर हो जाती हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
विवाह में हो रही है देरी तो आज सावन के सातवें सोमवार पर करें 7 सरल उपाय - फोटो : iStock
सावन सोमवार के दिन शिव पूजा के समय 108 बेल पत्र लें और हर बेलपत्र पर चंदन से 'श्री राम' लिखें इसके बाद एक एक करके सभी बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपका विवाह शीघ्र हो जाएगा।

Nag Panchami 2023 Wishes: नाग पंचमी के पावन पर्व पर दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेश 
विज्ञापन

7 of 8
विवाह में हो रही है देरी तो आज सावन के सातवें सोमवार पर करें 7 सरल उपाय - फोटो : iStock
यदि बार-बार आपकी शादी में रूकावट आ रही है तो 5 नारियल लें और शिव जी की प्रतिमा के आगे रख कर 'ॐ श्री वर प्रदाय श्री नमः' मंत्र का पांच माला जाप करें। इसके बाद पांचों नारियल शिव जी के मंदिर में चढ़ा दें। इससे विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन

8 of 8
विवाह में हो रही है देरी तो आज सावन के सातवें सोमवार पर करें 7 सरल उपाय - फोटो : iStock
कुंवारी कन्याएं आज सावन के सोमवार पर सुबह स्नान करके पीले वस्त्र पहनें। फिर मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल और नागकेसर का फूल चढ़ाएं। ऐसा करने से विवाह में आने वाली सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें