फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2022: सावन में सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए जरूर करें ये काम, बरसेगी महादेव की कृपा

Mon, 25 Jul 2022 11:32 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सावन में सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए जरूर करें ये काम - फोटो : istock
Sawan 2022 Upay: सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। 14 जुलाई से शुरू हुआ सावन का पवित्र महीना इस साल 12 अगस्त 2022 तक चलेगा। ये माह शिव जी की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है। इस माह में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग का जलाभिषेक करना शुभ फलदाई माना जाता है। साथ ही कुंवारी लड़कियां अच्छे वर के लिए व्रत रखती हैं और विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा करती हैं। वहीं धर्म में शास्त्रों में सावन का महीना महिलाओं के लिए बहुत खास माना गया है। कहा जाता है कि शिव जी के इस पवित्र महीने में महिलाओं को महादेव की कृपा से सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलता है। इसलिए इस माह में महिलाओं को विशेष पूजा आराधना करनी चाहिए। पूजा के अलावा ज्योतिष में कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें करने से वैवविह जीवन सुखमय होता है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में... 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सावन में सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए जरूर करें ये काम - फोटो : iStock
शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
सावन माह में प्रतिदिन स्नान के बाद जल के लोटे में 2 चमच्च कच्चा दूध डालकर शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय श्री शिवाये नमस्तुभ्यं मंत्र का जाप करें। ज्योतिष के अनुसार, इससे आपके पति को नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
सावन में सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए जरूर करें ये काम - फोटो : max pixel
पार्वती जी को हरी चूड़ियां चढ़ाएं और खुद भी पहनें
सावन माह में चारों तरफ हरियाली छाई रहती है, इसलिए इस माह का हरे रंग से खास संबंध है। ऐसे में सावन के महीने में माता पार्वती को हरी चूड़ियां चढ़ाने से पति की आयु की लंबी होती है। साथ ही इस माह में प्रतिदिन विवाहित महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए। इसके अलावा पति के करियर में सफलता के लिए हरी चूड़ियों का दान करना आपके लिए बहुत ही सौभाग्यकारी साबित होगा।

4 of 5
सावन में सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए जरूर करें ये काम - फोटो : iStock
दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस महीने हर सोमवार और मंगलवार को महिलाओं को कुछ दान करना चाहिए। साथ ही मंगलवार को मां मंगला गौरी का व्रत रखना चाहिए। ऐसा करने से पति की आयु बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सावन में सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए जरूर करें ये काम - फोटो : istock
मेहंदी
सावन माह में सोमवार के दिन महिलाओं को अपने हाथों में मेहंदी लगाना चाहिए। सावन में महीने मेहंदी लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ये सुहाग का प्रतीक माना जाता है। हरे रंग का संबंध बुध ग्रह से है। ऐसे में इस महीने मेहंदी लगाने से खूबसूरती भी बढ़ती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें