Sawan Shivratri 2022: 14 जुलाई 2022 से शिव जी के प्रिय माह सावन की शुरुआत हो चुकी है। धर्म शास्त्रों में सावन माह में शिवलिंग के जलाभिषेक का विशेष महत्व माना गया है। वहीं यदि आप सावन शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं, तो इसका विशेष लाभ प्राप्त होगा। हिंदू पंचांग में हर साल में 12 शिवरात्रि होती हैं, लेकिन फाल्गुन मास और सावन मास की शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस साल सावन माह की शिवरात्रि 26 जुलाई 2022 दिन, मंगलवार को है। इस दिन विधि-विधान से शिव जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं और उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा इस दिन रुद्राभिषेक करने से भोलेनाथ बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। रुद्राभिषेक कई चीजों से की जाती है और सबके अलग-अलग महत्व भी होते हैं। आइए जानते हैं किन चीजों से रुद्राभिषेक करने पर क्या लाभ मिलता है....