फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2022: इस दिन से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, जानिए इसका महत्व और पौराणिक मान्यता

Mon, 20 Jun 2022 09:59 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इस दिन से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, जानिए इसका महत्व - फोटो : पीटीआई
Sawan Kanwar Yatra: भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन इस साल 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है। इस पूरे माह में देवों के देव महादेव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। वैसे तो साल भर महादेव की पूजा की जाती है, लेकिन सावन का महीना शिव शम्भू की आराधना के लिए उत्तम माना जाता है। हिंदू धर्म में भगवान शिव शंकर को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है, इसलिए वे देवाधिदेव महादेव कहलाते हैं। वे कालों के भी काल महाकाल हैं। इनकी कृपा से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है। मान्यता है कि यदि कोई जातक सावन महीने में प्रत्येक सोमवार को पूरी श्रद्धा के साथ व्रत रखता है, तो उसे भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त होता है और भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। हर साल श्रद्धालु महेश्वर को खुश करने के लिए कांवड़ यात्रा निकालते हैं। आइए जानते हैं कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा और इसका महत्व...
विज्ञापन

2 of 6
इस दिन से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, जानिए इसका महत्व - फोटो : अमर उजाला
कब से शुरू हो रही कावड़ यात्रा ?
हर साल लाखों शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए कांवड़ यात्रा निकालते हैं। ये यात्रा हर साल सावन माह में निकाली जाती है। 14 जुलाई दिन गुरुवार से सावन माह की शुरुआत हो रही है। इस दिन लाखों श्रद्धालु अपने नजदीक गंगा नदी से जल भरकर प्रसिद्ध शिव मंदिर पहुंचेंगे और महादेव का रुद्राभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
इस दिन से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, जानिए इसका महत्व - फोटो : अमर उजाला
क्या होती है कांवड़ यात्रा?
सावन के पावन महीने में शिव भक्त कांवड़ यात्रा का आयोजन करते हैं, जिसमें लाखों श्रद्धालु भगवान शिव को खुश करने के लिए प्रमुख तीर्थ स्थलों से गंगा जल से भरी कांवड़ को अपने कंधों पर रखकर पैदल लाते हैं। फिर बाद में ये गंगा जल शिव जी को चढ़ाया जाता है। इसी यात्रा को कांवड़ यात्रा कहा जाता है।

4 of 6
इस दिन से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, जानिए इसका महत्व - फोटो : अमर उजाला
कावड़ यात्रा का महत्व
माना जाता है कि भगवान शिव बहुत ही आसानी से प्रसन्न हो जाने वाले देव हैं। वे केवल भाव के भूखे हैं, यदि कोई श्रद्धा पूर्वक उन्हें केवल एक लोटा जल अर्पित कर दे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए हर साल उनके भक्ति कावड़ यात्रा निकालते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
इस दिन से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, जानिए इसका महत्व - फोटो : अमर उजाला
पौराणिक मान्यता 
पौराणिक मान्यता के अनुसार, कहा जाता है कि पहला कांवड़िया रावण था। वेद कहते हैं कि कांवड़ की परंपरा समुद्र मंथन के समय ही पड़ गई। उस दौरान जब मंथन में विष निकला, तो संसार इससे त्राहि-त्राहि करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस दिन से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, जानिए इसका महत्व - फोटो : अमर उजाला
तब भगवान शिव ने इसे अपने गले में रख लिया, लेकिन इससे शिव के अंदर जो नकारात्मक ऊर्जा ने जगह बनाई, उसको दूर करने का काम रावण ने किया।रावण, भगवान शिव का सच्चा भक्त था। वह कांवर में गंगाजल लेकर आया और उसी जल से उसने शिवलिंग का अभिषेक किया, तब जाकर भगवान शिव को इस विष से मुक्ति मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें