फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: सावन में क्या खाएं और क्या न खाएं? भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए जान लें नियम

Sat, 12 Jul 2025 08:30 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sawan 2025: श्रावण में लोग अपनी दिनचर्या को साधारण, सात्विक और शुद्ध बनाए रखने की कोशिश करते हैं। खासकर सोमवार को, जब विशेष रूप से व्रत रखे जाते हैं, तो यह अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है कि क्या खाया जाए और क्या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
सावन में क्या खाएं और क्या न खाएं? - फोटो : adobe
What To Eat And Avoid Sawan 2025: श्रावण माह में लोग शिव जी की भक्ती करते हैं। इस पूरे महीने में लोग पूजा-पाठ और व्रत रखते हैं। साथ ही अपने जीवन के हर पहलू में संयम और श्रद्धा बनाए रखने की कोशिश करते हैं। यही कारण है कि इस समय खाने-पीने में भी विशेष ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है। श्रावण को चातुर्मास भी कहा जाता है, जो चार महीने तक चलने वाला एक पवित्र धार्मिक समय है। इस दौरान लोग अपनी दिनचर्या को साधारण, सात्विक और शुद्ध बनाए रखने की कोशिश करते हैं। खासकर सोमवार को, जब विशेष रूप से व्रत रखे जाते हैं, तो यह अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है कि क्या खाया जाए और क्या नहीं।

Sawan Somwar 2025: पहली बार रखने जा रहे हैं सावन सोमवार व्रत? इन बातों का रखें ध्यान
Kawad Yatra 2025: क्या है कांवड़ यात्रा का इतिहास? जानें कैसे हुई शुरुआत और क्या है महत्व
विज्ञापन

2 of 5
व्रत के दौरान खा सकते हैं ये चीजें - फोटो : Freepik
व्रत के दौरान खा सकते हैं ये चीजें
  • श्रावण में व्रत रखने के दौरान ऐसा आहार ग्रहण करना चाहिए, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करे लेकिन भारी न हो। इस दौरान आप
  • फलों का सलाद खा सकते हैं। ताजे फल शरीर को ठंडक देते हैं और ऊर्जा बनाए रखते हैं।
  • व्रत में आप राजगिरा पराठा भी खा सकते हैं। यह हल्का और स्वादिष्ट होता है, जिसे दही या चटनी के साथ खाया जा सकता है।
  • साबूदाना, मखाना, अरारोट, कुट्टू जैसे खाद्य पदार्थ उपवास के दौरान खाए जाते हैं, जिनसे पराठा, खिचड़ी या हलवा भी तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
व्रत के दौरान खा सकते हैं ये चीजें - फोटो : adobe
  • दूध से बनी चीजें जैसे दूध, दही, छाछ, पनीर, घी  शरीर को ताकत देती हैं और व्रत में पोषण की कमी नहीं होने देतीं।
  • व्रत के लिए मेवे, जैसे बादाम, काजू, किशमिश, खजूर भी अच्छे विकल्प हैं, जो शरीर को ऊर्जा देते हैं। आप नारियल पानी भी पी सकते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए अत्यंत लाभकारी है।
  • कुछ खास सब्जियां जैसे शकरकंद, लौकी, आलू और अरबी आसानी से पच जाती हैं। इसका सेवन भी उपवास में किया जा सकता है। साथ ही सेंधा नमक, काली मिर्च और हरा धनिया व्रत के भोजन में स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोगी होती हैं।

4 of 5
व्रत के दौरान न खाएं ये चीजें - फोटो : Adobe stock
व्रत के दौरान न खाएं ये चीजें
व्रत के दौरान कुछ खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए, क्योंकि ये नियमों के अनुसार उपयुक्त नहीं होते या शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। इनमें अनाज, चावल, गेहूं और दालें शामिल हैं, जो व्रत में वर्जित माने जाते हैं। सब्जियों में प्याज, लहसुन और मूली नहीं खाई जातीं। मसालों में हल्दी, हींग और लाल मिर्च का उपयोग नहीं वर्जित माना जाता। इसके साथ ही व्रत में केवल सेंधा नमक ही प्रयोग करें।

Sawan 2025: सावन में कौन से रंग पहनना है शुभ, किनसे करें परहेज? जानें भोलेनाथ का प्रिय रंग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्रत के दौरान ध्यान रखें ये बातें - फोटो : Adobe stock
व्रत के दौरान ध्यान रखें ये बातें
  • व्रत में पानी खूब पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें।
  • इस दौरान हल्का भोजन करें, जिससे पेट पर अधिक बोझ न पड़े।
  • फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ लें ताकि पाचन सही रहे।
  • सात्विक आहार अपनाएं, ताकि शरीर और मन दोनों को शांति मिले।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें