फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2022: इस दिन है सावन का अंतिम सोमवार, धन में वृद्धि और सुख-शांति के लिए करें ये उपाय

Thu, 04 Aug 2022 04:56 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सावन का आखिरी सोमवार - फोटो : amar ujala
Last Sawan Somwar 2022 Vrat भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन कुछ दिनों में समाप्त होने वाला है। 14 जुलाई से शुरू हुआ ये पावन माह 12 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। इस साल सावन में कुल 4 सोमवार पड़ रहे थे, जिसमे से 3 बीत चुके हैं। चौथा यानी सावन का आखिरी सोमवार 8 अगस्त को है। ऐसे में महादेव की कृपा पाने के लिए आपके पास सिर्फ एक सोमवार बचा है। सावन सोमवार पर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। सावन सोमवार के दिन भोलेनाथ के भक्त शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते हैं। मान्यता है कि सावन सोमवार पर रुद्राभिषेक करने से दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके अलावा यदि आप जीवन की अन्य समस्याओं को दूर करना चाहते हैं, तो सावन के आखिरी सोमवार पर कुछ उपाय भी करने चाहिए। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...   
विज्ञापन

2 of 5
सावन का आखिरी सोमवार - फोटो : istock
धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए उपाय 
सावन के आखिरी सोमवार पर रात को 9 से 10 बजे के बीच शिवलिंग के पास घी का दीपक जलाएं। साथ ही अगले दिन शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। साथ ही धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
सावन का आखिरी सोमवार - फोटो : iStock
कर्ज मुक्ति के लिए उपाय
यदि आप कर्ज से परेशान हैं और काफी प्रयास करने के बाद भी आपको कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पा रही है, तो सावन के आखिरी सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल में अक्षत यानी चावल मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलने लगती है। 

4 of 5
सावन का आखिरी सोमवार - फोटो : pixabay
कष्टों से छुटकारा पाने के लिए  
सावन के सोमवार पर जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से व्यक्ति को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही अटके हुए काम भी बनने लगते हैं। साहस-पराक्रम में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सावन का आखिरी सोमवार - फोटो : iStock
देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 
हिंदू धर्म में बेलपत्र के वृक्ष को श्रीवृक्ष भी कहा जाता है। मान्यता है कि इसकी जड़ में स्वयं मां लक्ष्मी का वास होता है। यही वजह है कि सावन के सोमवार को बेलपत्र के वृक्ष की पूजा-अर्चना करने से धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। धन वृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें