फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guruvar Vrat Vidhi: बृहस्पतिवार का व्रत करने से जीवन में आती है सुख-समृद्धि, जानिए सही पूजा विधि

Thu, 04 Aug 2022 07:14 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बृहस्पतिवार का व्रत करने से जीवन में आती है सुख-समृद्धि - फोटो : iStock
Guruvar Vrat Vidhi: हिंदू धर्म में पूजा पाठ को विशेष महत्व दिया जाता है। हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा के लिए समर्पित होता है। गुरुवार यानी बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है। पूजा के साथ ही गुरुवार का व्रत भी बेहद ही शुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और केले के वृक्ष की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पूजन और व्रत करने के कुंडली में गुरू की स्थिति अच्छी होती है। शास्त्रों के अनुसार, गुरू को आध्यात्मिकता, सफलता और समृद्धि का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि गुरूवार के दिन व्रत करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। यदि आप गुरुवार के दिन व्रत रखना चाहते हैं तो इसकी पूजा विधि के बारे में भी जानना जरूरी है। ऐसे में चलिए जानते हैं बृहस्पतिवार व्रत की विधि...
विज्ञापन

2 of 6
बृहस्पतिवार का व्रत करने से जीवन में आती है सुख-समृद्धि - फोटो : iStock
बृहस्पतिवार व्रत पूजन विधि
बृहस्पतिवार के दिन प्रात:काल जल्दी उठकर स्नानादि कर लें और पीले रंग के स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प करें। 
विज्ञापन

3 of 6
बृहस्पतिवार का व्रत करने से जीवन में आती है सुख-समृद्धि - फोटो : iStock
इसके बाद बृहस्पति देव के समक्ष या केले के वृक्ष में शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें। फिर भगवान को हल्दी या फिर चंदन का तिलक करें और धूपबत्ती जलाएं। अब मुनक्का, चने की दाल पीले फूल और गुड़ अर्पित करें। इस दिन आप प्रसाद में बेसन के लड्डू भी चढ़ा सकते हैं।
 

4 of 6
बृहस्पतिवार का व्रत करने से जीवन में आती है सुख-समृद्धि - फोटो : iStock
हाथ में थोड़ी सी चने की दाल और फूलों को अपने हाथों में लेकर बृहस्पतिवार के व्रत की कथा पढ़ें। कथा पूर्ण होने के बाद आरती करें। इसके बाद पूरे दिन फलाहार व्रत करें। इस दिन पीले वस्त्र, पीले फलों और पीले भोजन का प्रयोग करना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
बृहस्पतिवार का व्रत करने से जीवन में आती है सुख-समृद्धि - फोटो : iStock
इसके बाद शाम के समय पुनः पूजा करें और बिना नमक का भोजन करके व्रत पारण करें। इस दिन केले के वृक्ष का पूजन किया जाता है, इसलिए केले का सेवन नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बृहस्पतिवार का व्रत करने से जीवन में आती है सुख-समृद्धि - फोटो : iStock
साथ ही केले का दान किया जा सकता है। इसके अलावा बृहस्पतिवार के दिन घर में साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और साथ ही बाल भी नहीं धोने चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें