फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Last Sawan Somvar 2022: कब है सावन का आखिरी सोमवार? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Fri, 05 Aug 2022 06:43 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कब है सावन का आखिरी सोमवार - फोटो : अमर उजाला
Sawan 4th Somwar Vrat 2022: देवों के देव महादेव का प्रिय माह सावन समाप्त होने वाला है। 14 जुलाई से शुरू हुआ सावन माह 12 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। वहीं सावन का चौथा और आखिरी सोमवार 8 अगस्त 2022 को है। सावन के हर सोमवार पर शिव जी की पूजा का विशेष महत्व है। सावन माह के प्रत्येक सोमवार शिव भक्तों के लिए बेहद खास माने जाते हैं। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और विधि पूर्वक पूजा करते हैं। मान्यता है की सावन के सोमवार का व्रत रखने और पूजा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद दिलाने वाला सावन सोमवार भी खत्म होने वाला है। महादेव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों के पास सिर्फ एक सोमवार बचा हुआ है। ऐसे में इस दिन आपको विशेष पूजा आराधना करनी चाहिए। आइए जानते हैं सावन के आखिरी सोमवार पर पूजा विधि के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 6
कब है सावन का आखिरी सोमवार - फोटो : iStock
कब है सावन का आखिरी सोमवार व्रत?
सावन माह का चौथा और आखिरी सोमवार का व्रत 8 अगस्त 2022 को रखा जाएगा। धार्मिक दृष्टि से ये दिन काफी खास है, क्योंकि इसी दिन सावन माह के शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी का भी व्रत किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
कब है सावन का आखिरी सोमवार - फोटो : iStock
पूजा का शुभ मुहूर्त
सावन माह का अंतिम सोमवार काफी खास है। इस दिन रवि योग बन रहा है। रवि योग इस दिन 8 अगस्त को सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि रवि योग में पूजा करना बेहद शुभ फलदायी होता है। 

4 of 6
कब है सावन का आखिरी सोमवार - फोटो : iStock
सावन के आखिरी सोमवार पर इस विधि से करें पूजा 
सावन के चौथे सोमवार के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत और शिवजी की पूजा का संकल्प लें। सुबह शुभ मुहूर्त में किसी शिव मंदिर में जाकर या घर ही शिवलिंग की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करें। 
विज्ञापन

5 of 6
कब है सावन का आखिरी सोमवार - फोटो : iStock
गंगाजल या दूध से शिवजी का अभिषेक करें। इसके बाद भगवान शिव शम्भू को को चंदन, अक्षत, सफेद फूल, बेलपत्र, भांग की पत्तियां, शमी के पत्ते, धतूरा, भस्म और फूलों की माला अर्पित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कब है सावन का आखिरी सोमवार - फोटो : pixabay
इसके बाद शिव जी शहद, फल, मिठाई, शक्कर, धूप-दीप अर्पित करें। शिव चालीसा का पाठ और सोमवार व्रत कथा का पाठ करें। आखिर में शिवलिंग के समक्ष घी का दीपक जलाएं और भोलनाथ की आरती करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें