फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masik Durga Ashtami 2022: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन ऐसे करें पूजा, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

Fri, 05 Aug 2022 06:41 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन ऐसे करें पूजा - फोटो : iStock
Sawan Masik Durgashtami 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। इस समय सावन माह चल रहा है और इस महीने की अष्टमी तिथि 05 अगस्त 2022 को है। हिंदू धर्म में दुर्गाष्टमी का बहुत ही ज्यादा महत्व है। नवरात्रि के अलावा हर माह की दुर्गाष्टमी खास होती है। दुर्गाष्टमी के दिन व्रत रखा जाता है और मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ जो कोई भी व्यक्ति मां दुर्गा की उपासना करता है देवी मां दुर्गा उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। साथ ही इस दिन पूजा से जीवन में चल रही किसी भी तरह की समस्या का समाधान निकल जाता है। आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त...
विज्ञापन

2 of 5
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन ऐसे करें पूजा - फोटो : iStock
सावन मासिक दुर्गा अष्टमी तिथि 
इस साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की दुर्गा अष्टमी 5 अगस्त, शुक्रवार को है। अष्टमी तिथि 5 अगस्त को प्रातः 5 बजकर 6 मिनट से हो रही है। इस तिथि का समापन 6 अगस्त को सुबह 3 बजकर 56 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार दुर्गा अष्टमी का व्रत 5 अगस्त को रखा जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन ऐसे करें पूजा - फोटो : iStock
मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन प्रातः जल्दी उठाकर स्नान कर लें, जिस जगह पूजा करनी है, उस स्थान पर गंगाजल डालकर उसकी शुद्धि कर लें। पूजा के दौरान मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें। 

4 of 5
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन ऐसे करें पूज - फोटो : iStock
साथ ही घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें। साथ ही प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं। धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन ऐसे करें पूजा - फोटो : istock
दुर्गाष्टमी का महत्व
इस दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखा जाता है। इस दिन मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा करने पर हर मनोकामना की पूर्ति होती है। इस दिन भक्त दिव्य आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए व्रत भी रखते हैं। इस दिन व्रत व पूजा करने से मां जगदंबा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। दुर्गा अष्टमी व्रत करने से घर में खुशहाली और सुख समृद्धि आती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें