4 जुलाई से भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन का शुभारंभ हो चुका है। विशेष रूप से इस माह में सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने वाले भक्तों की सभी मुरादें पूरी हो जाती है। मान्यता है कि सावन के महीने में शिव-पार्वती पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं और सत्कर्म करने वाले अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। भगवान आशुतोष सावन में सिर्फ एक लोटा जल अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। शिव ग्रंथों में अलग-अलग प्रकार के शिवलिंग का महत्व बताया गया है, जिनका अभिषेक करने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं किस प्रकार के शिवलिंग के पूजन से क्या फल मिलता है।