Sawan 2023: मंगलवार, 04 जुलाई 2023 से शिव आराधना और भक्ति का महापर्व सावन का महीना शुरू हो चुका है। सावन का महीना भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय होता है। इस बार 19 वर्षों के बाद सावन के महीने में अधिकमास रहेगा जिसके चलते सावन का महीना एक बजाय दो महीनों का होगा। सावन का महीना 04 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक रहेगा। सावन के महीने में सुबह से लेकर रात तक सभी शिव मंदिरों में भारी भीड़ एकत्रित होती है। जिसमें भगवान शिव को जल चढ़ाकर हर तरह की मनोकामना जल्दी पूरी होती है। भगवान शिव ऐसे देवता हैं जो बहुत ही जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव बेलपत्र बहुत ही प्रिय होता है। बेलपत्र के अलावा कई ऐसे पत्ते होते हैं जिसे चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं इस सावन भगवान भोले भंडारी को प्रसन्न करने के लिए किन-किन पत्तों को अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 9
बेलपत्र
भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करके उन्हें बहुत जल्दी ही प्रसन्न किया जा सकता है। शास्त्रों के अनुसार बेलपत्र भगवान शिव के तीनों नेत्रों का प्रतीक माना गया है। सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती को एक साथ बेलपत्र चढ़ाने से सुख-समृद्धि,धन-ऐश्वर्य और शांति मिलती है।
शमी पत्र
भगवान शिव को शमी के पत्ते भी प्रिय होते हैं। ऐसे में इस सावन शिवलिंग पर अभिषेक करने के बाद शमी के पत्ते चढ़ाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी बनी रहती है।
दूर्वा
धार्मिक मान्यता के अनुसार दूर्वा में अमृत का अंश होता है। भगवान शिव और उनके पुत्र गणेश जी को दूर्वा बेहद प्रिय है। भगवान शिव को दूर्वा अर्पित करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
विज्ञापन
6 of 9
धतूरे के फूल
- फोटो : अमर उजाला
धतूरे का पत्ता
शिव पुराण के अनुसार शिवजी को धतूरा बहुत प्रिय है। ये पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाने से भक्त के सभी बुरे विचार नष्ट होते हैं और सोच सकारात्मक बनती है।
विज्ञापन
7 of 9
पीपल का पत्ता
- फोटो : Social media
पीपल के पत्ते
शास्त्रों के अनुसार पीपल में त्रिदेवों का वास होता है। पीपल के पत्तों पर भगवान शिव का वास है। भगवान शिव को पीपल के पत्ते अर्पित करने से ग्रहों के दोष दूर होते हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
8 of 9
आक
आक का पत्ता
आक के फूल और पत्ता दोनों ही शिवजी को बेहद प्रिय है। मान्यता है कि जो भक्त भगवान शिव को आक के पुष्प और पत्ते अर्पित करते हैं भगवान शिव उसके दैहिक, दैविक और भौतिक सभी तरह के कष्ट हर लेते हैं।
आम के पत्ते
जीवन में सुख-सौभाग्य के लिए भगवान शिव को आम के पत्ते अर्पित करें। शिवलिंग पर आम के पत्ते अर्पित करने पर भगवान शिव अपने भक्तों का दुर्भाग्य दूर करते हैं,साथ ही धन-लाभ की संभावनाएं बनती हैं।