फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023: सावन में शिव जी की पूजा के दौरान पहनें इस रंग के कपड़े, खुश होंगे महादेव

Wed, 05 Jul 2023 09:45 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सावन में शिव जी की पूजा के दौरान पहनें इस रंग के कपड़े - फोटो : amar ujala
Sawan 2023: 4 जुलाई से शिव जी का प्रिय महीना सावन शुरू हो रहा है। इस माह में भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। वैसे तो सालभर पूरे भक्ति भाव से भगवान शिव शंकर की पूजा की जाती है, लेकिन सावन माह की बात ही कुछ और होती है। इस माह को बहुत ही ज्यादा पवित्र माना जाता है। सावन महीने में देशभर के लगभग सभी शिव मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की खूब भीड़ लगती है। कहा जाता है कि सावन में यदि महादेव किसी जातक से प्रसन्न हो जाएं तो उसके सभी कष्टों को हर लेते हैं। यही वजह है कि लोग विधि-विधान से पूजा करके शिव जी को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। वहीं शिव जी की अधिक कृपा प्राप्त करने के लिए इस माह में भक्तों को भगवान शिव शंकर के प्रिय रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे प्रसन्न होकर महादेव आपकी हर मनोकामना पूरी कर देंगे। चलिए जानते हैं सावन में किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए...

Sawan 2023: सावन में रक्षाबंधन, नाग पंचमी, हरियाली तीज समेत पड़ रहे ये व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट 
विज्ञापन

2 of 6
सावन में शिव जी की पूजा के दौरान पहनें इस रंग के कपड़े - फोटो : amar ujala
सावन में किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए?
शिव जी सावन माह के देवता कहे हैं और इस माह में वर्षा ऋतु होने के कारण पृथ्वी पर चारों ओर हरियाली रहती है। पृथ्वी पर हर ओर हरे-भरे पेड़ पौधे दिखाई देते हैं। इसलिए हरा रंग भोलेनाथ का प्रिय रंग माना जाता है। यही वहज है कि शिव जी की पूजा में ज्यादातर लोग हरे रंग के कपड़े पहनते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सावन में शिव जी की पूजा के दौरान पहनें इस रंग के कपड़े - फोटो : iStock
सिर्फ सावन में ही नहीं बल्कि भक्त शिवरात्रि के दौरान भी लोग हरे रंग के वस्त्र धारण करते हैं। शिव जी की पूजा के दौरान आप हरे रंग के अलावा संतरी, पीले, सफेद और लाल रंग के वस्त्र भी धारण कर सकते हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार इन रंगों को पूजा-पाठ के लिए उपयुक्त माना जाता है।

Sawan 2023: शुरू हो गया है भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन, शिव कृपा पाने के लिए रोजाना करें ये काम 

4 of 6
सावन में शिव जी की पूजा के दौरान पहनें इस रंग के कपड़े - फोटो : iStock
वहीं भगवान शिव की पूजा के दौरान कभी भी काले रंग के वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। मान्यता है कि ये रंग भोलेनाथ को अप्रिय है। यही वजह है कि भक्त इस रंग को सावन सोमवार की पूजा में वर्जित मानते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
सावन में शिव जी की पूजा के दौरान पहनें इस रंग के कपड़े - फोटो : iStock
सावन माह में शिव जी की पूजा के दौरान कभी भी मैले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे पूजा का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सावन में शिव जी की पूजा के दौरान पहनें इस रंग के कपड़े - फोटो : iStock
सिर्फ शिव जी ही नहीं बल्कि किसी भी प्रकार की पूजा में साफ और धुले हुए कपड़ों को पहनना चाहिए। ऐसा जरूरी नहीं कि पूजा के लिए नए कपड़े खरीदकर पहने जाएं। आप पुराने कपड़ों को ही धूल कर पहन सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें