फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2022: क्या है सावन और भगवान शिव का संबंध, आखिर क्यों उन्हें इतना प्रिय है ये माह? यहां जानिए

Mon, 11 Jul 2022 06:27 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या है सावन और भगवान शिव का संबंध, आखिर क्यों उन्हें इतना प्रिय है ये माह - फोटो : iStock
Sawan 2022: हिंदू धर्म में सावन के महीने को महादेव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। इस पूरे माह में शिव जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस बार इस पवित्र माह की शुरुआत 14 जुलाई 2022, दिन गुरुवार से हो रही है। धार्मिक मान्यता है कि इस माह में देवों के देव महादेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इससे भोले शंकर प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के जीवन से सभी कष्टों को हर लेते हैं। इस माह में जो भी जातक सोमवार व्रत रखते हैं और शिवलिंग की आराधना करते हैं, भोले शंकर उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। सावन में पूरे महीने भर शिव मंदिरों में भक्तों की खूब भीड़ लगती है। शायद ही कोई मंदिर या शिवालय होगा जहां शिव के जयकारे न गूंजते हों। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर सावन के महीने में भगवान शिव की इतनी पूजा क्यों होती है? सावन माह और शिव जी का संबंध क्या है, आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या है सावन और भगवान शिव का संबंध, आखिर क्यों उन्हें इतना प्रिय है ये माह - फोटो : iStock
शिव जी को श्रावण मास का देवता कहा जाता है। इस पूरे माह में धार्मिक उत्सव होते हैं। इस माह में शिव जी की पूजा इसलिए की जाती है, क्योंकि पौराणिक मान्यता के अनुसार, प्रजापति दक्ष की पुत्री माता सती ने अपने जीवन को त्याग कर कई वर्षों तक श्रापित जीवन व्यतीत किया। इसके बाद उन्होंने हिमालय राज के घर पार्वती के रूप में जन्म लिया।
विज्ञापन

3 of 5
क्या है सावन और भगवान शिव का संबंध, आखिर क्यों उन्हें इतना प्रिय है ये माह - फोटो : pixabay
वहीं शिव जी को पार्वती ने पति रूप में पाने के लिए पूरे सावन महीने में कठोर तपस्या की, जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनकी मनोकामना पूरी की। अपनी भार्या से पुन: मिलाप के कारण भगवान शिव को श्रावण का ये महीना अत्यंत प्रिय है। 

4 of 5
क्या है सावन और भगवान शिव का संबंध, आखिर क्यों उन्हें इतना प्रिय है ये माह - फोटो : iStock
यही वजह है कि इस महीने में कुंवारी लड़कियां अच्छे वर के लिए शिव जी से प्रार्थना करती हैं और सोमवार का व्रत रखती हैं। साथ ही विधि-विधान से पूजा अर्चना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या है सावन और भगवान शिव का संबंध, आखिर क्यों उन्हें इतना प्रिय है ये माह - फोटो : iStock
वहीं एक मान्यता के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव ने धरती पर आकार अपने ससुराल में विचरण किया था जहां अभिषेक कर उनका स्वागत हुआ था। इसलिए इस माह में अभिषेक का महत्व बताया गया है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें