फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2022: सावन माह में शिवजी को अर्पित करें ये चीजें, शीघ्र प्रसन्न होंगे महादेव

Fri, 15 Jul 2022 10:01 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सावन माह में शिवजी को अर्पित करें ये चीजें, शीघ्र प्रसन्न होंगे महादेव - फोटो : iStock
Sawan 2022: जल्द ही सावन का महीना शुरू होने वाला है। इस माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्तों के द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस पूरे माह में देश भर के शिव मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। मान्यता है कि जो कोई भक्त सावन माह में विधि पूर्वक पूजा करता है उसे महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सावन में सोमवार का व्रत रखने से अविवाहित लड़कियों को योग्य वर प्राप्त होता है और शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। सावन सोमवार व्रत से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। हिंदू धर्म में भगवान शिव शंकर को सभी देवों में उच्च स्थान प्राप्त है, इसलिए वे देवाधिदेव महादेव कहलाते हैं। शिव जी की कृपा पाने के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसे में इस माह आप उनकी पसंदीदा चीजें अर्पित करके शिव शम्भू की कृपा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सावन माह में कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए.... 
विज्ञापन

2 of 7
सावन माह में शिवजी को अर्पित करें ये चीजें, शीघ्र प्रसन्न होंगे महादेव - फोटो : iStock
बिल्व पत्र
हिंदू धर्म में भगवान भोलेनाथ के पूजन में बिल्व पत्र और अभिषेक को विशेष स्थान दिया गया है। मान्यता है जो भी शिवलिंग पर नियमित रूप से बिल्व पत्र चढ़ाता है उसकी हर तरह की मनोकामना पूरी होती है। 
विज्ञापन

3 of 7
सावन माह में शिवजी को अर्पित करें ये चीजें, शीघ्र प्रसन्न होंगे महादेव - फोटो : iStock
दूध और गंगाजल
भगवान शिव का दूध और गंगाजल से अभिषेक करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। दूध और गंगाजल से अभिषेक शिवजी को भी काफी पसंद होता है, इसलिए शिवजी की कृपा पाने के लिए इसे जरूर चढ़ाएं।

4 of 7
सावन माह में शिवजी को अर्पित करें ये चीजें, शीघ्र प्रसन्न होंगे महादेव - फोटो : iStock
शमी
मान्यता है कि भगवान शिव को शमी के पत्ते पसंद होते हैं, इसलिए सावन के हर दिन शिवलिंग पर शमी के पत्ते जरूर चढ़ाएं। इससे शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। 
विज्ञापन

5 of 7
सावन माह में शिवजी को अर्पित करें ये चीजें, शीघ्र प्रसन्न होंगे महादेव - फोटो : istock
फूल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव जी को कनेर के फूल बेहद प्रिय हैं। ऐसे में शिव जी पूजा में कनेर के फूल चढ़ाएं। इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी। 

विज्ञापन

6 of 7
सावन माह में शिवजी को अर्पित करें ये चीजें, शीघ्र प्रसन्न होंगे महादेव - फोटो : istock
केसर
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर केसर अर्पित करने से व्यक्ति को सौम्यता मिलती है। साथ ही शिव जी का शक्कर से अभिषेक करने से सुख और समृद्धि बढ़ती है। ऐसा करने से मनुष्य के जीवन से दरिद्रता चली जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सावन माह में शिवजी को अर्पित करें ये चीजें, शीघ्र प्रसन्न होंगे महादेव - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पूजन के दौरान जल, दूध, दही, शहद, घी, चीनी, इत्र, चंदन, केसर, भांग, इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। मान्यता है कि इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें