Sawan 2022 Parad Shivling Puja: सावन के पवित्र माह की शुरुआत हो चुकी है। देवों के देव महादेव की पूजा के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना गया है। सावन में शिव की पूजा-अर्चना अनेक मनोरथों को पूर्ण करने वाली मानी गई है। इस माह में शिवलिंग का अभिषेक शुभ फलदाई माना गया है। हिंदू धर्म में कई तरह के शिवलिंग की पूजा की जाती है। इन्ही में से एक है पारद शिवलिंग। प्राचीन पुराणों में भी पारद शिवलिंग की पूजा को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि पारद शिवलिंग की पूजा समस्त दैहिक, दैविक एवं भौतिक महादुखों से मुक्ति दिलाने वाला है। कहा जाता है कि पारद शिवलिंग में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों ही देव विद्धमान रहते हैं। शिवपुराण में भी पारद शिवलिंग का वर्णन किया गया है। शिवपुराण के अनुसार सावन माह में पारद के शिवलिंग की पूजा से सभी शिवलिंगों की पूजा का फल मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं पारद शिवलिंग पूजा के लाभ...