साग
- फोटो : Social media
इस महीने में साग का सेवन नहीं करने की वैज्ञानिक वजह भी है। सावन माह में खूब वर्षा होती है। इस कारण खेतों में कीट, पतंगों और अन्य किस्म के कीड़े मकोड़ों की संख्या काफी बढ़ जाती है और कई हानिकारक किस्म की घास-फूस खेतों में उग जाती हैं। ऐसे में जब हम साग को खेत से लाते हैं और बनाकर उसका सेवन करते हैं, तो कई हानिकारक तत्व हमारे पेट के भीतर चले जाते हैं। इससे हमारा पाचन तंत्र खराब हो जाता है।