हिंदू धर्म में सावन माह का काफी खास महत्व है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि ये महीना भगवान भोले की भक्ति के लिए सबसे उपयुक्त होता है। अगर सावन माह में भगवान शिव की श्रद्धा पूर्वक ढंग से पूजा की जाए, तो भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उनके जीवन से सभी कष्ट और बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसी वजह से महादेव के भक्त पूरे साल इस महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हमारे पौराणिक धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी के दिन से क्षीर सागर में 4 महीनों के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इस दौरान जगत की देखरेख महादेव करते हैं। सावन का महीना भी इसी दौरान पड़ता है। मान्यता है कि अगर सावन सोमवार के दिन कुछ विशेष चीजों को घर लाया जाए, तो व्यक्ति का भाग्य बदलने में देर नहीं लगती। इसी कड़ी में आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी चीजें हैं, जिनके घर में लाने से व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है।