फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2021: सावन सोमवार पर जरूर घर लाएं ये चीजें, बदल जाएगी आपकी किस्मत

Wed, 21 Jul 2021 09:23 AM IST
संकल्प सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भगवान शिव - फोटो : social media
हिंदू धर्म में सावन माह का काफी खास महत्व है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि ये महीना भगवान भोले की भक्ति के लिए सबसे उपयुक्त होता है। अगर सावन माह में भगवान शिव की श्रद्धा पूर्वक ढंग से पूजा की जाए, तो भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उनके जीवन से सभी कष्ट और बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसी वजह से महादेव के भक्त पूरे साल इस महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हमारे पौराणिक धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी के दिन से क्षीर सागर में 4 महीनों के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इस दौरान जगत की देखरेख महादेव करते हैं। सावन का महीना भी इसी दौरान पड़ता है। मान्यता है कि अगर सावन सोमवार के दिन कुछ विशेष चीजों को घर लाया जाए, तो व्यक्ति का भाग्य बदलने में देर नहीं लगती। इसी कड़ी में आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी चीजें हैं, जिनके घर में लाने से व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भगवान शिव - फोटो : अमर उजाला।

गंगा जल

हमारे पौराणिक ग्रंथों के अनुसार यदि सावन सोमवार के दिन घर के भीतर गंगा जल लाकर उसे किचन में रखा जाए, तो इससे व्यक्ति की किस्मत बदल जाती है। उसके घर की समृद्धि बढ़ने लगती है। परिवार में मौजूद सदस्यों की खूब तरक्की होती है।

विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रुद्राक्ष

रुद्राक्ष भगवान शिव का अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि अगर सावन सोमवार के दिन रुद्राक्ष को घर लाकर उसे मुखिया के कमरे में रखा जाए, तो घर का भाग्य बदलने में समय नहीं लगता। इसे करने से कई चमत्कारिक लाभ होते हैं। घर के भीतर से सभी आर्थिक दिक्कतें दूर हो जाती हैं। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ती है। घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।

भस्म

भस्म भी भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। भगवान शिव भस्म को हमेशा अपने शरीर पर धारण करते हैं। सावन सोमवार के दिन यदि भस्म लाकर उसे भगवान शिव की मूर्ति के साथ रखा जाए, तो इससे भगवान अपने भक्तों के ऊपर खुश होते हैं और उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवान शिव - फोटो : Social media

चांदी का त्रिशूल

इस दिन तांबे या चांदी का त्रिशूल लाकर उसे ड्राइंग रूम में रखने से घर के अंदर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। सावन सोमवार के दिन डमरु लाने से व्यक्ति को जीवन में खूब सफलता मिलती है। यदि आपका कोई काम रुका हुआ है और उसे हल करने में कई बाधाएं आ रही हैं। ऐसे में आपको सावन सोमवार के दिन तांबे या चांदी का नाग-नागिन का जोड़ा लाकर उसे घर के मुख्य दरवाजे के नीचे दबा देना चाहिए। इससे आपके सभी काम कुछ ही दिनों मेंं हल हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें