फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में महिलाएं क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां, जानें यहां…

Sat, 20 Jul 2019 05:11 PM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सावन 2019

सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है। भोले के भक्त उन्हें खुश करने के लिए पूजा आराधना में लीन हैं। सावन के महीने को हरियाली का महीना भी कहते हैं। चारों तरफ हरियाली नजर आती है। ऐसे में शिव भक्त हरे रंग के कपड़े पहनकर उनकी उनकी पूजा करना शुरू करते हैं। साथ ही महिलाएं सावन में हरे रंग की चूड़िया पहनती हैं। इसका विशेष महत्व होता है। ऐसे में कई बार आपके मन में सवाल उठता है कि आखिर क्यों सावन में हरे रंग का इतना ज्यादा महत्व है।

विज्ञापन

2 of 5
sawan 2019

ज्योतिष में बताया गया है कि हरा रंग बुध ग्रह का प्रतीक है। मान्यता के अनुसार हरा रंग पहनने से हमारा भाग्य मजबूत होता है। संतान और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

3 of 5
Sawan

सुहागिन औरतें हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनती हैं ताकी उनके शादीशुदा जीवन में खुशहाली बनी रहे।

 

4 of 5
sawan 2019

हरे कांच की चूड़ियां शादीशुदा महिलाओं के लिए शुभ मानी जाती है। इस रंग को पहनने से आपको सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sawan 2019

भोलेनाथ को जंगल में रहकर तपस्या करना अच्छा लगता था इसलिए उन्हें योगी भी कहा जाता है। जगंलो की हरियाली से शिवजी को काफी लगाव है। महिलाएं हरे रंग का वस्त्र पहनकर अगर पूजा करती है तो भोलेनाथ मनचाहा वरदान देते हैं।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें