फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखे शिव मंदिर: कहीं चढ़ती है झाडू, गिरती है बिजली, तो कहीं गायब हो जाता है मंदिर

Sun, 28 Jul 2019 09:53 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
shiv temple
सावन का पवित्र महीना चल रहा है। यह महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। जब भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी से चार महीने के लिए क्षीर सागर में विश्राम करते हैं तो सृष्टि का संचालन भगवान भोलेनाथ अपने कंधों पर ले लेते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा से हर तरह की मनोकामना पूरी होती है। सावन के महीने में शिव मंदिरों में भारी भीड़ रहती है। सावन में सभी 12 ज्योतिर्लिंगों का विशेष महत्व होता है। 12 ज्योतिर्लिंगों के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में कई रहस्यमयी और चमत्कारी शिव मंदिर है। इन मंदिरों के अनोखे नाम, परंपरा और बनावट सभी को चौंकाती है। 

जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)
विज्ञापन

2 of 11
बिजली महादेव मंदिर- हिमाचल प्रदेश

ऐसी मान्यता है कि इस शिव मंदिर में प्रत्येक 12 साल के बाद भयानक आकाशीय बिजली गिरती है। शिवलिंग पर बिजली गिरने से यह खंडित हो जाता है जिसे मंदिर के पुजारी मख्खन के साथ इसे दोबारा जोड़ देते हैं और कुछ ही दिनों के बाद शिवलिंग अपने पुराने रूप में आ जाता है।

जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)
विज्ञापन

3 of 11
shiv temple
ममलेश्वर महादेव मंदिर- हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में ही एक और अनोखा शिवमंदिर है जिसे ममलेश्वर महादेव कहते हैं। इस मंदिर में 200 ग्राम का गेंहू का दाना है। ऐसी मान्यता है  यह दाना महाभारत काल से है जब पांडवो ने अपने अज्ञातवास का कुछ समय यहां पर बिताया था। जहां पर शिवजी की आराधना की थी।

जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)

4 of 11
shiv temple
भूतेश्वरनाथ शिवलिंग- छत्तीसगढ़

इस अनोखे शिव मंदिर में एक प्राकृतिक शिवलिंग है जो भूतेश्वरनाथ के नाम से प्रसिद्ध है।  इस अनोखे शिवलिंग की खास बात ऐसी है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग है जो समय के साथ अपने आप बड़ा और मोटा होता जा रहा है। हर साल इसकी ऊंचाई 6 से 8 इंच बढ़ जाती है।

जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)
विज्ञापन

5 of 11
कमलनाथ महादेव मंदिर - फोटो : Social media
कमलनाथ महादेव मंदिर- उदयपुर

इस अनोखे शिव मंदिर में भगवान शिव से पहले रावण की पूजा की जाती है। इसकी स्थापना स्वंय रावण ने की थी। इसी स्थान पर रावण ने अपना सिर काटा था।

जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)
विज्ञापन

6 of 11
shiv temple
स्तंभेश्वर महादेव मंदिर- गुजरात

यह शिव मंदिर अपने आप में अनोखा है। अरब सागर के पास बना यह मंदिर कुछ पल के लिए अचानक आंखों के सामने से गायब हो जाता है फिर दोबारा उसी स्थान पर प्रगट भी हो जाता है।

जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)
विज्ञापन

7 of 11
shiv temple
अचलेश्वर महादेव मंदिर- राजस्थान

इस शिव मंदिर की खास बात है कि यह दिन में तीन बार रंग बदलता है। सुबह के समय शिवलिंग का रंग लाल रहता है, दोपहर के समय केसरिया रंग में दिखता है जबकि शाम होने पर इसका रंग सांवला हो जाता है। इसके अलावा इस शिवलिंग के छोर का आज तक पता नहीं चला है।

जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)

8 of 11
shiv temple
लक्ष्मणेश्वर महादेव- छत्तीसगढ़

इस मंदिर के शिवलिंग में लगभग एक लाख छिद्र है जिसकी वजह से इस शिवलिंग का नाम लक्ष्मणेश्वर रखा गया है। इस शिवलिंग में कितना भी पानी डाले सब इसमें समा जाता है। 

जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)

9 of 11
पातालेश्वर मंदिर- उत्तर प्रदेश

इस मंदिर में शिव भक्त भगवान शिव को झाड़ू चढ़ाते हैं। मान्यता है कि इस शिवलिंग पर झाडू चढ़ाने से त्वचा रोग खत्म हो जाता है और मनोकामनाएं भी पूरी होती है।

जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)

10 of 11
shiv temple
 टूटी झरना शिव मंदिर-झारखंड

 इस शिवमंदिर का जलाभिषेक स्वयं गंगा करती हैं। सदियों से गंगा निरंतर इस शिवलिंग पर जलधारा बहाती रहती है।

जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)
विज्ञापन

11 of 11
shiv temple
मुर्गा महादेव मंदिर- उड़ीसा

मुर्गा महादेव शिव मंदिर का यह अनोखा नाम मुरुगन और महादेव से है। दक्षिण भारतीय भाषा में मुरुगन का मतलब कार्तिकेय और महादेव का मतलब शिवजी है। इस मंदिर के पास एक अनोखा झरना है जो 12 महीने इसमें से पानी गिरता रहता है।

जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें